Sabudana Vada Recipe : बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना वड़ा, जानें इसकी आसान रेसिपी

Sabudana Vada Recipe : बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना वड़ा, जानें इसकी आसान रेसिपी

नई दिल्ली : आज हम आपको साबुत दाने के वड़े बनाना सिखाएंगे. साबुत दाने के बना हर व्यजंन लोग काफी खुश खाते है. साबुत दाने से बहुत सी डिश बनती है जैसे कि, साबुत दाने की खिचड़ी, साबुत दाने के पापड़, साबुत दाने का पोहा, साबुत दाने के वड़ें आदि, वहीं आज हम आपको साबुत दाने के वड़े बनाना सिखांएंगे और इसे बनाना काफी आसान है.

जानें कैसे बनते है साबुत दाने के वड़े

सामग्री

भीगा हुए साबूदाना

उबले हुए आलू

भूने और दरदरे कुटे हुए मूंगफली के दाने

बारीक कटा हुआ हरा धनिया

सैंधा नमक

बारीक कटी हुई हरी मिर्च

अदरक पेस्ट

दरदरी कुटी हुई काली मिर्च

तलने के लिए तेल  

विधि

सबसे पहले साबुदाने को धो कर भिगो ले. वहीं उसके बाद आलू को छीले और अच्छी तरह बारीक मैश करें. उसके बाद भीगे हुए साबुदाना को पानी से निकालें और मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डालें साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिलाएं. इसके बाद कढ़ाई में तेल डाल कर उसे गरम करें. उस मिश्रण में थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल आकार दें और हथेली से दबाकर चपटा करें. इसके बाद अब आप वड़ों को गरम तेल में डालें और उसे तीन-चार बार पलटें और सुनहरा होने तक उसे तलें. वहीं अब आपके साबुदाने के वड़े तैयार है. आप इसे नारियल की चटनी, पौदिने की चटनी और टोमैटो सॉस के साथ भी परोस सकते है

Leave a comment