
Russia Ukraine War: बीते चार महीने में रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया है। इस हमले में रूस के ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक से करीब 37 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल है। रूस ने बच्चों के एक अस्पताल पर भी हमला किया है, जिसकी इमारत को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर किए गए हमलों में लगभग 170 लोग घायल हो चुके हैं। यूक्रेन राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा है कि रूसी बमबारी ने यूक्रेन के पांच शहरों को विभिन्न मिसाइलों से निशाना बनाया, आवासीय इमारतों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया।
बता दें कि रूस के इस मिसाइल हमले से कीव पूरी तरह दहल उठा था। कई इमारतें ध्वस्त हो गई। कई जगहों पर धुएं का गुबार उठता देखा गया। बच्चों का अस्पताल तो पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसके बाद रूस ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इस मिसाइल हमले से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। रूस ने 40 से अधिक मिलाइलों से 5 शहरों को निशाना बनाया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कही ये बात
गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि कीव में रूसी हमले में आवासीय और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। करीब 37 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बच्चों के अस्पताल में राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है। मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। इस हमले के बाद कीव के मेयर ने घटनास्थल का जायजा लिया है। फिलहाल अब भी राहत बचाव का काम चल रहा है।
Leave a comment