Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 20 की मौत, 50 घायल

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 20 की मौत, 50 घायल

Russia-Ukraine War: सोमवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। बच्चो के अस्पताल के साथ ये हमला कई रिहायशी इलाकों की बड़ी इमारतों पर भी किया गया। जहां अस्पताल में 7 बच्चों की मौत हो गई तो वहीं एक शहर क्रिवी रीह में भी एक और हमले में 10 लोग मारे गए। रूस ने 40 से अधिक मिसाइलों के साथ पांच यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती है।

फिलहाल बच्चों के अस्पताल में राहत बचावकार्य जारी है। इसके साथ ही मलबे के नीचे दबे लोगों की भी तलाशी ली जा रही है। जेलेस्की ने बताया कि अभी तक मलबे में दबे लोगों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि एक बार फिर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल से हमला किया है। अलग-अलग शहर पर कई प्रकार की 40 से अधिक मिसाइलें दागी गई हैं। अपार्टमेंट की इमारतें, बुनियादी ढांचा और बच्चों का एक अस्पताल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

50 लोग हुए घायल

जेलेंस्की ने आगे उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को रूसी हमलों को रोकने के लिए अपने पूरे दृढ़ संकल्प का उपयोग करना चाहिए। हम सब केवल एक साथ मिलकर ही वास्तविक शांति और सुरक्षा ला सकते हैं। वहीं यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा है कि सोमवार को हमले में देश भर में कम से कम 20 लोग मारे गए और लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं।

दो सालों से जारी युद्ध

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो सालों से लगातार युद्ध चल रहा है। एक बार फिर से रूसी सेना ने यूक्रेनी ठिकानों पर करीब 40 मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। रूस ने इस हमले में एक हाइपरसोनिक मिसाइल का उपयोग किया है।

Leave a comment