Russia Attack Sweden: स्वीडन में घुसे रूसी फाइटर जेट, हाई अलर्ट पर NATO

Russia Attack Sweden:  स्वीडन में घुसे रूसी फाइटर जेट, हाई अलर्ट पर NATO

Russia Attack Sweden: रूस और NATO की तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब रूस के बमबाज लड़ाकू विमान स्वीडन के एयरस्पेस में घुस गए। रूसी SU-24 बौंबर ने बाल्टिक सागर के रणनीतिक द्वीप गोटलैंड के पास स्वीडिश हवाई क्षेत्र में घुसे हैं। पहले स्वीडिश वायु युद्ध कमान ने मौखिक तौर पर रूसी विमान को चेतावनी दी लेकिन जब विमान नहीं हटे तो दो स्वीडिश JAS-39ग्रिपेन लड़ाकू विमानों की मदद से उसको स्वीडिश हवाई क्षेत्र से हटा दिया गया।

ये उल्लंघन जो है वो उल्लंघन स्वीडन के NATO का पूर्ण सदस्य बनने के ठीक तीन महीने बाद हुआ है। स्वीडन का NATO का पूर्ण सदस्य बनाने का ऐतिहासिक फैसला 2022में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद लिया गया। वहीं अब बाकी के NATO देश हाई अलर्ट पर हैं।

स्वीडिश सशस्त्र बलों ने दी जानकारी

स्वीडिश सशस्त्र बलों ने जानकारी देते हुए बताया, “शुक्रवार दोपहर को, एक रूसी एसयू-24जेट लड़ाकू विमान ने गोटलैंड के दक्षिणी सिरे के पूर्व में स्वीडिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। स्वीडिश वायु लड़ाकू कमान ने रूसी विमान को मौखिक रूप से चेतावनी दी।”बता दें, गोटलैंड रूस के कलिनिनग्राद से 350किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। स्वीडन का सैन्य सिद्धांत है कि गोटलैंड पर नियंत्रण बाल्टिक सागर में हवाई और नौसैनिक गतिविधियों को नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है।

2022 में भी किया था उल्लंघन

वहीं स्वीडन की वायु सेना के प्रमुख जोनास विकमन ने बताया कि, “रूस की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है और यह हमारी क्षेत्रीय अखंडता के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाती है।”  वहीं इससे पहले मार्च 2022 में रूस ने स्वीडिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। तब स्वीडिश लड़ाकू विमानों ने गोटलैंड के ऊपर दो Su-24और दो Su-27लड़ाकू विमानों को रोका था।

Leave a comment