Search KhabarFast

Press ESC to close

जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, क्या सोनिया गांधी से है कोई कनेक्शन?

जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, क्या सोनिया गांधी से है कोई कनेक्शन?

Uproar in Rajya Sabha: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के बीच सोमवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। एनडीए ने कांग्रेस पर विदेशी संगठनों के जरिए देश की सरकार और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाता एक ऐसे संगठन से है, जिसे अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की ओर से वित्तीय सहायता किया जाता है। भाजपा ने कहा कि जॉर्ज सोरोस ने कश्मीर को भारत से अलग करने के विचार का समर्थन किया है।

हंगामे के बीच, भाजपा नेता जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता विदेशी संगठनों और जॉर्ज सोरोस जैसे उद्योगपतियों के साथ मिलकर देश की सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 'फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसेफिक' जैसे संगठन जम्मू-कश्मीर को अलग सरकार के रूप में देखते हैं और इसका वित्तीय सहयोग राजीव गांधी ट्रस्ट से जुड़ा है।         

खरगे ने आरोपों को किया खारिज

इसके बाद विपक्षी दल के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा के आरोपों को पूरी तरह से असत्य करार देते हुए पलटवार किया और कहा कि सत्ताधारी दल के लोग खुद 'गद्दारी' कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का यह हंगामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों को छिपाने और मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।         

राज्यसभा में हंगामा जारी                     

हालांकि, सभापति जगदीप धनखड़ ने बार-बार दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन, हंगामा नहीं रुका। इस बीच, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के सदस्य जानबूझकर सदन की कार्यवाही को रोक रहे हैं ताकि अडाणी और जॉर्ज सोरोस जैसे विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा न हो पाए।                                                                                               

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर पर गेंद से हमले का दावा, भाजपा बोली-ड्रामा कर रहे

West Bengal News:पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हमले की खबर सामने आई है। अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की जानकारी सामने आई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद से हमला किया।

मन की बात में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में देश के खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हाल ही में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से की और खिलाड़ियों की मेहनत व सफलता की जमकर सराहना की।

विटामिन डी3 समेत और कैल्शियम समेत 30 दवाओं की कीमत हुई तय, यहां देखे पूरी लिस्ट

NPPA Medicine Price Fixation: एनपीपीए ने आम दवाओं की कीमत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनपीपीए ने आम लोगों के लिए जरूरी दवाओं की कीमत तय कर दी है। NPPA ने 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast