इंडिया गठबंधन में मची रार, संसद में सिटिंग व्यवस्था को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच नाराजगी

इंडिया गठबंधन में मची रार, संसद में सिटिंग व्यवस्था को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच नाराजगी

Sitting Arrangement In Parliament: इंडिया गठबंधन में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है। पहले संसद में हंगामे को लेकर टीएमसी ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो अब समाजवादी पार्टीने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, 18वीं लोकसभा के लिए सिटिंग व्यवस्था को अमलीजामा दे दिया गया है। अब सिटिंग व्यवस्था को लेकर ही इंडी गठबंधन में दरार आई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सिटिंग व्यवस्था पर कांग्रेस से नाराजगी जाहिर की है। दोनों ने अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद की सीट पिछली पंक्ति में करने पर आपत्ती जताई है।  इससे पहले टीएमसी और कांग्रेस के बीच मुद्दे को लेकर मनमुटाव हो गया था। दरअसल टीएमसी संसद में बंगाल से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहती है। वहीं, कांग्रेस अडाणी और मणिपुर के मुद्दों को उठाना चाहती है।        

सिटिंग व्यवस्था को लेकर विवाद   

बता दें कि, संसद में कांग्रेस ने ही अपने सहयोगी दलों को सीटें आवंटित की है। सपा इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने सिटिंग व्यवस्था में बदलाव को लेकर उसे कॉन्फिडेंस में नहीं लिया है। नई सिटिंग व्यवस्था के तहत सपा के पास अब केवल एक ही आगे की सीट होगी और वो भी अखिलेश यादव की। इससे पहले अवधेश प्रसाद भी आगे राहुल गांधी और अखिलेश के साथ बैठते थे।

कांग्रेस के प्रदर्शन में नहीं गए सपा सांसद  

सपा की इस नाराजगी की झलक लोकसभा में भी देखने को मिला। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई किसी भी सपा सांसद ने राहुल और प्रियंका के प्रदर्शन में साथ खड़े नहीं हुएं। दूसरी ओर डिंपल यादव ने लोकसभा स्पीकर के सामने इस मामले को उठाया और कहा कि सपा को दो सीटें आगे की पंक्ति में दी जाए। हालांकि, अखिलेश की कांग्रेस से नाराजगी की बातों को डिंपल ने नकार दिया और कहा कि ये सब फैसला स्पीकर का है।                                                          

Leave a comment