
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार की गति को बढ़ा दिया है। वहीं, अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी चुनावी मैदान में उतर गई है। हरियाणा के तर्ज पर RSS ने महाराष्ट्र में भी भाजपा के पक्ष में प्रचार करना शुरु कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरएसएस पूरे प्रदेश में करीब 70,000 बैठके आयोजित करने वाली हैं। साथ ही हर वर्ग के लोगों के पास जाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करेगी। इसके लिए RSS ने एक पंपलेट भी छपवाई है, जिसे लोगों में वितरित किया जा रहा है। बता दें, RSS ग्रामीण इलाकों में अधिक काम कर रही है।
RSS बना रही ये प्लान
महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर RSS करीब 50 से 70 हजार बैठकें करने वाली है। इस बैठक के जरिए कांग्रेस के द्वारा जाति, संविधान और आरक्षण के आसपास जो भम्रजाल फैलाया है, उसे खत्म किया जाए। आरएसएस के द्वारा बांटे जा रहे पंपलेट में SC\\ST के मन में केंद्र सरकार के खिलाफ जो अफवाह फैलाई जा रही है, उससे सावधान रहने को कहा गया है। इसके अलावा पंपलेट में साफ लिखा गया है कि ऐसी सरकार को चुने जो भूमि पूजन, लव जिहाद, पत्थरबाजी धर्मांतरण जैसे कार्यों को रोक पाए। इसके अलावा उसमें लिखा गया है कि राहुल गांधी विदेश में भारत को बदनाम करते हैं। वहीं पीएम मोदी विश्व में भारत की छवि अच्छी करने के लिए काम रहे हैं। हालांकि, यह बात ध्यान रखने वाली है कि इन पंपलेटों पर नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी का नाम नहीं है।
भाजपा भी हिंदुत्व के पीच पर उतरी
महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फणडवीस तक, हिंदुत्वा की राह पर हैं। भाजपा के तमाम नेता अपने भाषण में राहुल गांधी पर हिंदू धर्म को तोड़ने का आरोप भी लगा रहे हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस गठबंधन को महाराष्ट्र में बड़ी सफलता मिली थी। हालांकि, भाजपा की ओर से कहा गया कि कांग्रेस ने लोगों से झूठ बोला।
Leave a comment