RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरा पर की 'शस्त्र पूजा', इजरायल-हमास युद्ध के साथ बांग्लादेश के हिंदुओं पर दिया ये बयान

RSS  प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरा पर की 'शस्त्र पूजा', इजरायल-हमास युद्ध के साथ बांग्लादेश के हिंदुओं पर दिया ये बयान

RSS Chief, Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज यानी शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर नागपुर के RSS  मुख्यालय में 'शस्त्र पूजा' की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने इजरायल और हमास युद्ध को लेकर बयान भी दिया है। इसी के साथ उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार पर भी बात की है।

RSS  प्रमुख का विजयादशमी संबोधन संगठन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। क्योंकि इस दौरान उन्होंने  भविष्य की योजनाओं और दृष्टिकोण को सभी के सामने रखा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि 'अपना देश आगे बढ़ रहा है। भारत आगे ना बढ़े ऐसा चाहने वाली शक्तियां भी दुनिया में हैं।'

इजरायल-हमास के युद्ध पर क्या बोले RSS  प्रमुख?

विजयादशमी के संबोधन में RSS  प्रमुख इजरायल और हमास के बीच हुए युद्ध पर भी टिपण्णी की है। उन्होंने  कहा, 'परिस्थितियां कभी चुनौतीपूर्ण होती हैं तो कभी अच्छी। मानव जीवन भौतिक रूप से पहले से अधिक खुशहाल है। लेकिन हम देखते हैं कि इस खुशहाल और विकसित मानव समाज में भी कई संघर्ष जारी हैं। इजरायल और हमास के बीच जो युद्ध शुरू हुआ है, उससे हर कोई इस बात को लेकर चिंतित है कि यह कितना व्यापक होगा और इसका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।'

बांग्लादेश के हिंदुओं को दिया ये संदेश

RSS प्रमुख ने आगे कहा, 'हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में जो हुआ? उसके कुछ तात्कालिक कारण हो सकते हैं। लेकिन जो लोग चिंतित हैं, वे इस पर चर्चा करेंगे। लेकिन, उस अराजकता के कारण, हिंदुओं पर अत्याचार करने की परंपरा वहां दोहराई गई। पहली बार, हिंदू एकजुट हुए और अपनी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे। जब तक क्रोध में आकर अत्याचार करने की यह कट्टरपंथी प्रवृत्ति होगी। तब तक न केवल हिंदू, बल्कि सभी अल्पसंख्यक खतरे में होंगे। उन्हें पूरी दुनिया के हिंदुओं से मदद की ज़रूरत है। यह उनकी ज़रूरत है कि भारत सरकार उनकी मदद करे। अगर हम कमज़ोर हैं, तो हम अत्याचार को आमंत्रित कर रहे हैं। हम जहाँ भी हैं, हमें एकजुट और सशक्त होने की ज़रूरत है।'

भारत क्यों बढ़ रहा आगे?

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के शुभ अवसर पर भारत में हो रहे विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'भारत आगे बढ़ रहा है क्योंकि हम सबकी मदद कर रहे है। हम शत्रुता करने वालों की भी मदद करते हैं। यही कारण है कि भारत आगे बढ़ रहा है। अपने देश के भविष्य के लिए अच्छे लक्षण हैं। ये करवट बदली है, जो भारत के समाज ने जीवन का मार्ग निष्कंटक नहीं होता है।'  

Leave a comment