IPL नहीं खेलने पर भी ऋषभ पंत को मिलेगी पूरी सैलरी? जानें क्या है BCCI का नियम

IPL नहीं खेलने पर भी ऋषभ पंत को मिलेगी पूरी सैलरी? जानें क्या है BCCI का नियम

Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर, 2022 को कार एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में बल्लेबाज बुरी तरह घायल हुए। उनका शुरुआती इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। बाद में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंत के स्वास्थ्य को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी लगातार अपडेट्स देता रहा है। 

नहीं खेल पाएंगे IPL और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज

कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है। कोकिलाबेन अस्पताल में सोमवार को उनकी एक सर्जरी भी हुई। पंत कब मैदान में वापसी करेंगे इसको लेकर तो अभी तो कुछ साफ़ नहीं है लेकिन उनकी चोटों को देखकर कहा जा रहा है कि वह लगभग 6 महीनों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। इस दौरान वह IPL 2023 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को मिस कर देंगे।

क्या पंत को मिलेगी पूरी सेलरी?

क्या आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर रहने के बड़ा भी पंत को सैलरी मिलेगी या नहीं? ये सवाल सभी क्रिकेट फैंस के मन में जरूर उठ रहा होगा। तो हम आपको बताते हैं कि इस स्थिति में क्या होगा। आईपीएल नहीं खेलने पर भी ऋषभ पंत को पूरी सैलरी (16 करोड़ रुपये) मिलेगी। 

इसकेसाथ ही बीसीसीआई उन्हें केंद्रीय अनुबंध के तहत 5 करोड़ रुपये का भुगतान भी करेगा। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों का बीमा होता है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार चोट के कारण आईपीएल से बाहर होने की स्थिति में खिलाड़ी को पूरी सैलरी दी जाती है। हालांकि IPL फ्रेंचाइजी की बजाय बीमा कंपनी की ओर से इस पूरे बिल का भुगतान किया जाता है।

 

Leave a comment