
Rishabh Pant Records: लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है, जिसमें आखिरी 2दिनों का खेल दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया की पहली पारी 387रनों के स्कोर पर सिमट गई जिसमें इससे पहले इंग्लैंड भी अपनी पहली पारी में इतने ही रन बनाकर सिमटी थी। वहीं तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उंगली टूटी होने के बावजूद भयंकर दर्द में भी 74रनों की बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रहे। पंत की इस पारी का अंत थोड़ा खराब रहा जिसमें वह एक रन लेने के प्रयास में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड की जरूर बराबरी कर ली।
ऋषभ पंत ने धोनी के साथ हासिल किया पहला स्थान
इंग्लैंड के खिलाफ अब तक इस टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें उन्होंने 5पारियों में 83.20के औसत से कुल 416रन बनाए हैं और इसमें आगे भी इजाफा होना तय है। ऋषभ पंत के बल्ले से अब तक इस सीरीज में 2शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जब ऋषभ पंत ने अपनी फिफ्टी पूरी की तो वह इंग्लैंड में मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए। ऋषभ पंत की ये 8वीं इंग्लैंड में टेस्ट में 50प्लस रनों की पारी थी।
सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारियां खेलने वाले मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाज
ऋषभ पंत (भारत) - 8
एमएस धोनी (भारत) - 8
जॉन व्हाइट (साउथ अफ्रीका) - 7
रॉड मार्श - 6
Leave a comment