Horoscope Today, 19 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 19 अक्टूबर 2026 सोमवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शारदीय नवरात्र की महाष्टमी और महानवमी तिथि है। तो चलिए जानते है आज का राशिफल, जिसमें आपको करियर, धन, प्रेम-परिवार और सेहत की जानकारी मिलेगी। ये रही सभी 12 राशियां -
मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को पसंद किया जाएगा। बॉस आपके विचारों से प्रभावित होंगे। इनकम में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बातों में न आएं।
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। घर-परिवार में विवाद हो सकता है। अपने काम पर फोकस करें। सोच-समझकर पैसे खर्च करें। लेन-देन के मामले में सतर्क रहें। जल्दबाजी में फैसले न लें। जीवनसाथी के साथ दूरियां महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई अच्छी खबर सुननेे को मिलेगी। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें। आप अपनी समझ से मुश्किलों भरी परिस्थितियों में भी सही फैसले लेंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने भरोसेमंद जानकार से ही सलाह लें। संतान की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। परिवार को समय दें। रिश्ता मजबूत होगा।
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने के योग बन रहे है। करियर में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और खरीदारी करने के लिए बाजार जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ेंगे। हालांकि तनाव लेने से बचें। आंखों को समय-समय पर आराम दें।
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। सभी जरूरी कामों को जल्दी-ही निपटा लें। घर-परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरु हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर की बातों को अनसुना न करें, नहीं तो झगड़े हो सकते है।
Also read: Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन के दौरान लंगूर को क्यों बैठाया जाता है? नवरात्रि स्पेशल में जानें बटुक भैरव से जुड़ी ये अनोखी परंपरा
तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। आय के नए सोर्स मिलेंगे। कारोबार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। ऑफिस में साझेदारी में किया हुआ काम समय पर पूरा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन सोच-विचार का रहेगा। हालांकि, योजना बनाकर चलने से काम सफल होगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने के लिए सोच सकते है। करियर के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। माता-पिता से सलाह लेने से बिगड़ता काम बन सकता। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों को आज के दिन कई लाभ होंगे। आर्थिक समस्याओं में धैर्य रखें। जल्द-ही अच्छा मौका आने वाला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ के लिए संघर्ष करने से पीछे न हटे। ऑफिस में बेफिजूल की गॉसिप से दूर रहें। यात्रा के योग बन रहे है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। गुस्से और जुबान पर काबू रखें।
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार और जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल भरा समय आसानी से गुजरेगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर यात्रा के योग बन रहे है। निवेश करने से पहले नई योजना जरूर बनाएं। माता-पिता की संहत का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जल्दबाजी में काम करने से बचें। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। संतान पक्ष अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शेयर बाजार के अलावा जमीन खरीदारी की योजना बन सकती है। सकारात्मक विचार आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।