Vastu Tips 2026: 2026 में चाहिए खुशहाली? नए साल की शुभ शुरुआत के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय, घर में बनी रहेगी रौनक

Vastu Tips 2026: 2026 में चाहिए खुशहाली? नए साल की शुभ शुरुआत के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय, घर में बनी रहेगी रौनक

Vastu Tips for New Year 2026:नया साल 2026 दस्तक देने वाला है। ऐसे में इसके अच्छी शुरुआत को शुभ बनाने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ सरल उपाय अपनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। वास्तु शास्त्र की मानें तो 01 जनवरी को घर के मुख्य द्वार पर एक खास वस्तु रखने से घर में पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। तो चलिए इस उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मुख्य द्वार पर रखें पानी से भरा बर्तन

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, नए साल के पहले दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक साफ बर्तन में शुद्ध पानी भरकर रखें। बर्तन तांबा, पीतल या स्टील, या फिर मिट्टी का भी हो सकता है। पानी से भरे बर्तन के द्वार के बगल में पूरे दिन के लिए वहीं रखें। अगले दिन पानी बदल दें। इस उपाय से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुकता है, जबकि सकारात्मक वाइब्स बढ़ती हैं।

इस छोटे से बदलाव के फायदे कई हैं। यह आर्थिक बाधाओं को दूर करता है, व्यापार या नौकरी में सफलता लाता है, परिवार में सामंजस्य बढ़ाता है और रोजमर्रा की परेशानियों से बचाव करता है। वास्तु में पानी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह उपाय घर की रौनक को साल भर बनाए रखने में कारगर साबित होता है। ध्यान रखें कि पानी गंदा न हो, वरना इसका उल्टा असर पड़ सकता है।

2026 के लिए अन्य उपयोगी वास्तु टिप्स

इसके अलावा पूजा और शुभ सजावट पर जोर दें। सुबह उठकर पूजा करें, घर में गंगाजल छिड़कें और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। कांटेदार पौधों से बचें; इसके बजाय तुलसी या मनी प्लांट जैसे शुभ पौधे लगाएं, इससे घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

घर की सफाई पर जोर दें। नए साल से पहले ही घर से टूटे-फूटे सामान, खराब घड़ियां या बेकार की वस्तुओं को बाहर निकाल दें। ये चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती है, जिससे जीवन में रुकावटें पैदा हो सकती है। मुख्य द्वार के आसपास गंदगी या जूते-चप्पल न छोड़ें।  

Leave a comment