कब है साल का आखिरी सोमवती अमावस्या? जानें इस दिन किन कामों को करने से मिलेंगे पुण्य

कब है साल का आखिरी सोमवती अमावस्या? जानें इस दिन किन कामों को करने से मिलेंगे पुण्य

Somvati Amavasya 2024: हर महिने अमावस्या तिथि आती है। अमावस्या तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करने का विधान है। ऐसा करने से साधक के द्वारा अनजाने में किए गए सारे पाप धुल जाते हैं। लेकिन मान्यता के अनुसार, सभी अमावस्या तिथि में से मौनी और सोमवती अमावस्या का महत्व होता है।

सोमवार के दिन अमावस्या तिथि होने पर उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस दिन स्नान और दान के साथ पितृ पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अलावा ग्रह और पितृ दोष आदि से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन इस दिन आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। तो आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें और क्या न करें?

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महिने की सोमवती अमावस्या तिथि 30दिसंबर की है। ये इस साल का आखिरी सोमवती अमावस्या होगी। सोमवती अमावस्या 30दिसंबर की सुबह 04बजकर 01बजे से शुरु होगा। जिसका समापन 31दिसंबर को सुबह 03बजकर 56मिनट पर होगा।

सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें?

सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है। इस दिन दान गरीबों और जरूरतमंदों को अपनी श्रद्धा अनुसार अनाज, कपड़े आदि दान करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान जरूर करे। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साथ उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए।

सोमवती अमावस्या के दिन क्या न करें?

सोमवती अमावस्या के दिन मांसाहारी भोजन न खाएं। इस दिन शराब आदि का सेवन न करें। इस दिन बड़े बुर्जुगों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन चना, मसूर दाल, सरसों का साग और मूली खाना अशुभ माना जाता है।  इस दिन शुभ और मांगलिक करना कार्य करना वर्जित है। इसके अलावा पीपल और तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। इस दिन कोई भी ऐसा काम न करें जिससे पितृ दोष लगता हो।

सोमवती अमावस्या के दिन होंगे फायदे

अगर आप पितृ दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सोमवती अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद पितरों को काले तिल मिश्रित जल से अर्घ्य दें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

इसके अलावा धन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन किया गया उपाय भी फलदायी माना जाता है। इसके लिए इस दिन लाल कपड़े में अलसी के बीज और कपूर रखकर कपड़े को बांधें। इसके बाद इसके ऊपर से कलावा लपेट दें। इसके बाद इसे बहते जल अर्पित कर दें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

Leave a comment