Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन कितने बजे तक रहेगा भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का सही समय

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन कितने बजे तक रहेगा भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का सही समय

Raksha Bandhan 2024muhurat and timing: रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन का बहनें पूरे साल बड़ी बेसब्री से इंतजार करती हैं। रक्षाबंधन सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि बहनों के अटूट बंधन और प्यार को दर्शाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और भगवान से उसकी सलामती की प्रार्थना करती हैं। वहीं राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देता है और हमेशा उसकी रक्षा करने का वादा भी करता है।

धार्मिक मान्यता है कि रक्षाबंधन के दिन यदि बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाई को राखी बांधती हैं तो उनका रिश्ता मजबूत होता है। इस बार राखी बांधने के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं। तो आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल कब समाप्त होगा और राखी बांधने का सबसे अच्छा समय कब होगा।

रक्षाबंधन पर इस समय समाप्त होगी भद्रा

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भद्रा दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। 19 अगस्त को सुबह 05:53 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा करीब साढ़े सात घंटे तक रहेगी। ऐसे में राखी बांधने का शुभ समय 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि भद्रा काल का समय बहुत अशुभ माना जाता है, इसलिए इस समय राखी न बांधें। भद्रा में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।

रक्षाबंधन के दिन ये 2 शुभ मुहूर्त रहेंगे सर्वश्रेष्ठ

हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के दिन राखी का शुभ समय दोपहर 1:30 बजे से रात 8:08 बजे तक रहेगा। अगर आप दोपहर में राखी बांधना चाहते हैं तो दोपहर का मुहूर्त दोपहर 1:43 बजे से शाम 4:20 बजे तक रहेगा। इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन शाम को प्रदोष काल में भाइयों को राखी बांधी जा सकती है। प्रदोष काल का शुभ समय शाम 6:56 बजे से रात 9:08 बजे तक रहेगा।

Leave a comment