Ramadan 2025: आज से शुरू हुआ रमजान का पवित्र महीना, जानें इसके महत्व और सहरी-इफ्तार का सही समय

Ramadan 2025: आज से शुरू हुआ रमजान का पवित्र महीना, जानें इसके महत्व और सहरी-इफ्तार का सही समय

Ramadan 2025: हिंदू धर्म में जैसे नवरात्रि का खास महत्व होता है, ठीक वैसे ही इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है। जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। आज से रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग अपने खुदा की इबादत करते हैं और रोजा भी रखते हैं। इस महीने लोग हर दिन रोजा रखते हैं और महीने के आखिरी दिन खुदा का शुक्रिया करते हुए ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, भारत में रमजान का महीना कब और किस दिन से शुरू होगा, यह मक्का में चांद के दिखाई देने पर तय किया जाता है। यानी जिस दिन सऊदी अरब में चांद दिखाई देता है, उसके अगले ही दिन भारत में पहला रोजा रखा जाता है और उसी दिन से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाता है। बता दें शब-ए-बारात के 14वें दिन रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाता है।

रमजान के महीने में रोजा क्यों रखते हैं?

इस्लामिक मान्यताओं की मानें तो साल 610 में इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नौवें महीने में मोहम्मद साहब को पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस्लाम धर्म में कुरान शरीफ का विशेष महत्व है। इसलिए इस महीने को और ज्यादा खास बनाने और खुदा की इबादत करने के लिए हर साल रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखा जाता है। इस दौरान रोजा रखने के साथ पांचों वक्त की नमाज पढ़ी जाती हैं। इस महीने में रोजा रखने से लोगों को जरूरतमंदों की मदद और सेवा करने का मौका मिलता है।

रोजा रखने के क्या हैं नियम?

मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पाक महीने में रोजा रखते हैं। लेकिन रोजा रखने के कुछ खास नियम भी होते हैं, जिन्हें फॉलो करना जरूरी होता है। रोजा रखने के लिए हर दिन सुबह सूर्योदय से पहले लोग अन्न ग्रहण कर सकते हैं, जिसे सहरी कहा जाता है। इसके बाद वह पूरे दिन कुछ भी नहीं खा सकते। फिर शाम को सूर्यास्त को इफ्तार करते हुए रोजा खोलते हैं। बता दें, रमजान के 30 पवित्र दिनों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 10 दिनों को रहमत, फिर अगले दस दिनों को बरक और आखिरी के बचे 10 दिनों को मगफिरत कहा जाता है।

आपके शहर में सहरी और इफ्तार का समय

दिल्ली

सहरी का समय: सुबह 05 बजकर 40 मिनट

इफ्तार का समय: शाम 06 बजकर 22 मिनट 

लखनऊ

सहरी का समय: सुबह 05 बजकर 11 मिनट

इफ्तार का समय: शाम 06 बजकर 09 मिनट  

नोएडा

सहरी का समय: सुबह 05 बजकर 25 मिनट  

इफ्तार का समय: शाम 06 बजकर 24 मिनट  

मुंबई

सहरी का समय: सुबह 05 बजकर 44 मिनट

इफ्तार का समय: शाम 06 बजकर 45 मिन

Leave a comment