
Mahashivratri 2025 Upay: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि की पूजा का बड़ा महत्व है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 26फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती हैं। ऐसा करने से हमारी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव पुराण में पूजा के अलावा कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26फरवरी बुधवार को मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत बुधवार को 11बजकर 08मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 27फरवरी गुरुवार को 08बजकर 54मिनट पर होगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर में भी पूजा की जाएगी। पहले प्रहर के पूजा का समय 26फरवरी की शाम 06:43बजे से रात 09:47बजे तक है। दूसरे प्रहर के पूजा का समय रात 09:47से लेकर मध्यरात्रि के 12:51बजे तक होगा। तीसरे प्रहर के पूजा का समय 27फरवरी की रात मध्यरात्रि 12:51बजे से लेकर सुबह 03:55बजे तक रहेगा। चौथे प्रहर के पूजा का समय सुबह 03:55बजे से 06:59बजे तक रहेगा।
शिवलिंग के पास जलाएं दीपक
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में रात के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। जिससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। । धार्मिक मान्यताओं की मानें तो धन के देवता कुबेर जी ने अपने पिछले जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाया था। जिसके फलस्वरूप वे अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष बने। इसलिए इस दिन धन-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि पर रात के समय शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।
अगर आप चाहते है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहें, तो इस उपाय को महाशिवरात्रि के दिन से शुरु करें। फिर इसे लगातार 41दिनों तक करना हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि जब आप इस उपाय को करें, तब इसकी जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए। ये उपाय आपको बहुत ही गुप्त तरीके से करना है।
पारद शिवलिंग की स्थापना करें
इसके अलावा महाशिवरात्रि पर एक छोटा सा पारद शिवलिंग अपने घर में स्थापित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी भी दूर होती है।
Leave a comment