
Krishna Janmashtami 2023:हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। वहीं विशेष दिन पर तीन अत्यंत शुभ योग बन रहे है, जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त, शुभ योग और महत्व।
इस दिन बन रहा विशेष तीन योग
दरअसल इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 06 सितंबर और 07 सितंबर 2023 के दिन मनाया जाएगा। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर दोपहर 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र सुबह 09 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा जो 7 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
कृष्ण जन्माष्टमी 2023 शुभ योग
पंचांग के अनुसरा, 6 सितंबर के दिन तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन हर्षण योग रात्रि 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन और रवि योग सुबह 06 बजकर 01 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में इन शुभ मुहूर्त को पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
Leave a comment