कैसे पता चलेगा कि भगवान हमारी सारी प्रार्थनाएं सुन रहे हैं? प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जवाब

कैसे पता चलेगा कि भगवान हमारी सारी प्रार्थनाएं सुन रहे हैं? प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जवाब

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से सैंकड़ों श्रद्धालु रोजाना उनके दरबार में पहुंचते हैं। प्रेमानंद जी महाराज अपने आश्रम में लोगों को भगवान के प्रति आस्था और लोगों के निजी जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं को हल करने का तरीका भी बताते हैं। ऐसे ही एक श्रद्धालु ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा कि हमें कैसे पता चलेगा कि भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली है? हमें कैसे पता चलेगा कि भगवान ने कौन-से संकेत दिए हैं?

इस पर महाराज जी ने जवाब दिया कि जब हम सच्चे मन से भगवान से कुछ मांगते है, तो वो हमेशा हमारी सुनते है। लेकिन भगवान को सुनने के लिए कई ऐसे संकेत है। जिनका पालन करना जरूरी होती है। महाराज जी बताते है जब भगवान आपकी प्रार्थना सुनते हैं, तो आपको आंतरिक शांति और सुकून महसूस होता है। इसके अलावा भगवान आपके सपनों में आते हैं, जिसका मतलब होता है कि वे आपकी प्रार्थना सुन रहे हैं। भगवान आपको आंतरिक शक्ति देते हैं, जो आपको सही निर्णय लेने में मदद करती है।

शांति का अनुभव होता है

प्रेमानंद जी महाराज श्रद्धालु के सवाल का जवाब देते हुए कहते है कि जब भगवान हमारी प्रार्थना सुनते है, तो हमें शांति मिलती है। लेकिन प्रार्थना का मतलब सिर्फ़ अपनी मनचाही चीज़ें पाना नहीं है। इसका मतलब है ब्रह्मांड के ईश्वर से जुड़ना और जब हम ऐसा करेंगे, तो हमें शांति और सुकून मिलता है।

महाराज जी कहते है कि जब हम प्रार्थना करते हैं, तो भगवान का एकमात्र उत्तर हमें वह देना नहीं होता जो हम चाहते हैं या हमारी परिस्थितियों को बदलना नहीं होता। बल्कि भगवान हमें उन सभी परिस्थितियों के बीच में शांति भी देना चाहता है, जिनसे हम गुजर रहे हैं। इसलिए जब आप भगवान से प्रार्थना कर रहे है, लेकिन आपकी परिस्थितियाँ नहीं बदल रही, लेकिन बावजूद इसके आपको शांति महसूस होती है। तो आप समझ जाएं, भगवान आपकी प्रार्थनाएँ सुनते हैं।

आध्यात्मिक विकास मज़बूत होता है

प्रेमानंद जी महाराज बताते है कि भगवान आपकी प्रार्थनाएँ सुनते है, इसका पता आपको तब चलता है जब आप भगवान के साथ अपने रिश्ते में और भी करीबी महसूस कर रहे होंगे। जब आप प्रार्थना करते है, तब आपको भगवान से शक्ति भी मिलती है। जो आपको समस्याओं का सामने करने की हिम्मत देती है। जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

Leave a comment