लोहड़ी की अग्नि में इन चीजों को डालने से हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि, नहीं लगेगी किसी की नजर

Lohri 2025: मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में लोकप्रिय है। लोग इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते है। लोहड़ी शब्द में 'ल' का अर्थ है लकड़ी, ओह का अर्थ उपलेऔर ड़ी का मतलब रेवड़ी। इन तीनों को मिलाकर बना है लोहड़ी।
लोहड़ी का त्योहार कई सारी पौराणिक और ऐतिहासिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना और नई फसल का स्वागत करना है।
अग्नि देव को अर्पित की जाती हैं ये चीजें
बता दें, लोहड़ी मुख्य रूप से किसान समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इसे फसल का त्योहार भी कहा जाता है। किसान अपनी कटी हुई फसल को अग्नि देवता को अर्पित करते है और समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के मौसम के अंत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। लोहड़ी की रात को साल की सबसे लंबी रात माना जाता है। जिसके बाद दिन लंबे होने लगते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी के दिन लोहड़ी की अग्नि में कुछ चीजें डाली जाती हैं। जिसे को अग्नि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
मूंगफली
लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली अर्पित करना शुभ माना जाता है। क्योंकि मूंगफली अन्न का प्रतीक है और इसे अर्पित करके किसान अपनी फसलों की सुरक्षा की कामना करते हैं। मूंगफली को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसी के साथ मूंगफली को देवी लक्ष्मी का पसंदीदा अन्न माना गया है। इसलिए लोग लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
रेवड़ी
हिंदू धर्म में अग्निदेव को प्रसन्न करना शुभ माना जाता है। लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी डालकर लोग सौभाग्य और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि रेवड़ी अर्पित करने से बुरी शक्तियों का नाश होता है। इसके अलावा घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा, बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी रेवड़ी अर्पित करने की परंपरा है।
काले तिल
ज्योतिष शास्त्र में काले तिल का विशेष महत्व है। इसे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए प्रयोग किया जाता है। लोहड़ी की अग्नि में काले तिल डालने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है। इसी के साथ अच्छे स्वास्थ्य और सुखी पारिवारिक जीवन की कामना के लिए लोहड़ी की आग में काले तिल डाले जाते हैं।
Leave a comment