Aaj Ka Panchang: नए साल पर गणपति बप्पा की पूजा करने से सभी कार्य होंगे सफल, जानें मुहूर्त, योग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: नए साल पर गणपति बप्पा की पूजा करने से सभी कार्य होंगे सफल, जानें मुहूर्त, योग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 2025: आज से नए साल का आगाज हो चुका है। आज 1जनवरी 2025को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार है। इसके अलावा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, व्याघात योग, बालव करण, उत्तर दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है। साल के पहले दिन बुधवार का संयोग बनना बेहद शुभ माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन लोग व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना करते है।

इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता मिलती है। पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा की कम से कम 21गांठ अर्पित करें। पूजा के बाद मोदक या फिर मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने से कार्य सफल होते हैं। गणेश पूजा के समय गणपति स्तोत्र या गणेश चालीसा का पाठ करें।

आज के दिन करें श्रीगणेश की पूजा

ऐसे में श्रीगणेश को लाल फूल अर्पित करें और दूर्वा चढ़ाएं। फिर गणेश स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है इसके जाप से जीवन में आने वाले सभी संकटों का नाश होता है. जो परेशानी चल रही है उससे मुक्ति मिलती है। गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्। श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥ गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करें।

बुधवार का व्रत और गणेश पूजा करने से कुंडली का बुध दोष भी खत्म होता है। ऐसे में आज आप बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें। बुध दोष से मुक्ति और बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए आज आप किसी गरीब ब्राह्मण को हरे रंग के वस्त्र, कांसे के बर्तन, हरे फल, हरी सब्जियां, हरी मूंग आदि का दान कर सकते हैं। बुध के मजबूत होने से बुद्धि तेज होती है। तर्क शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ होता है। वैदिक पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि।

आज का पंचांग, 01जनवरी 2025

आज की तिथि - द्वितीया (1जनवरी 2025, प्रात: 3:21 - 2जनवरी 2025, प्रात: 2:24)

आज का पक्ष - शुक्ल

आज का नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा – 11:46पी एम तक

आज का योग - व्याघात – 05:06पी एम तक

आज का करण - बालव – 02:57पी एम तक

चंद्रोदय - सुबह 8:31 - शाम 6:58, 2जनवरी, 2025

चंद्र राशि - मकर

आज का दिन - बुधवार

1जनवरी 2025का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त     - सुबह 04:46से सुबह 05:37 

अभिजित मुहूर्त - कोई नहीं

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05:28से शाम 05:55

विजय मुहूर्त - दोपहर 01:59 - दोपहर 02:44

अजय काल मुहूर्त- शाम 5:27से रात 7:01

निशिता काल मुहूर्त      - रात 11:57से प्रात: 12:52, 1जनवरी

1जनवरी 2025का अशुभ मुहूर्त

यमगण्ड - सुबह 8:32 - सुबह 9:49

आडल योग - सुबह 7:14 - शाम 5:52

गुलिक काल - सुबह 11:07 - दोपहर 12:25

विडाल योग - शाम 5:52 - प्रात: 1:20, 2जनवरी

Leave a comment