Search KhabarFast

Press ESC to close

“रेखा गुप्ता सरकार तीन साल से ज्यादा नहीं चलेगी”, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

“रेखा गुप्ता सरकार तीन साल से ज्यादा नहीं चलेगी”, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

Arvind Kejriwal Attack On Rekha Gupta: दिल्ली की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद वो लगभग गायब ही हो गए थे। पंजाब की राजनीति में उनकी सक्रियता अधिक दिख रही थी। लेकिन रविवार को जंतर-मंजर पर केजरीवाल ने रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया। उन्होंने झुग्गियों पर चलाए जा रहे बुलडोजर के खिलाफ भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा, भाजपा ने चुनाव के समय 'जहां झुग्गी वहीं मकान' की बात कहकर लोगों को गुमराह किया और सत्ता में आने के बाद झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है, जिससे हजारों लोग बेघर हो रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के अलावा आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, सांसद संजय सिंह सहित AAPके कई दिग्गज नेता मौजूद रहें।

BJP पर बोला हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में भाजपा सरकार के पांच माह ही हुए हैं, लेकिन आज पूरी दिल्ली इनके खिलाफ जंतर मंतर पर पहुंची है। मैंने चुनाव से पहले कहा था कि इन्हें वोट मत देना नहीं तो ये तुम्हारी जमीनें छीन लेंगे। भीषण गर्मी में इन लोगों ने झुग्गियों को तोड़ दिया। पीएम मोदी झूठे हैं, उन्होंने चुनाव से पहले 'जहां झुग्गी वहीं मकान' देने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिन झुग्गियों में उनके नेताओं ने कैरम बोर्ड खेला और खाना खाया, उन्हीं को आज तोड़ा जा रहा है।“

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “सारे गरीबों को भगा दिया तो काम कैसे चलेगा। मेड, ड्राइवर, गार्ड, अखबार व दूध वाले झुग्गियां से ही आते हैं। झुग्गियों में करीब 40 लाख लोग रहते हैं। अगर इन लोगों ने झुग्गियां तोड़ना नहीं बंद किया तो सीएम रेखा गुप्ता की सरकार तीन साल से ज्यादा नहीं चलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब हमने सरकार छोड़ी थी तो दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती थी, लेकिन अब रोजाना पावर कट लग रहे हैं। जहां मैं रहता हूं, वह इलाका राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर दूर है, लेकिन रोजाना बिजली कटौती हो रही है। इन लोगों दिल्ली को बर्बाद कर दिया।“

केजरीवाल ने लोगों को दिलाई शपथ

केजरीवाल ने आगे कहा, “10 साल में हमने निजी स्कूलों को फीस नहीं बढ़ने दी, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सभी स्कूलों में फीस बढ़नी शुरू हो गई। अभिभावक इतने पैसे कहां से लाएंगे। ये कांग्रेस और बीजेपी वालों के स्कूल हैं। आज पूरी दिल्ली में पानी नहीं मिल रहा है। गंदा पानी आ रहा है। हमारे मोहल्ला क्लीनिक का रंग बदल ये लोगों आरोग्य मंदिर नाम से दिया। इनसे सरकार नहीं चल रही है। ये सरकार चलाने नहीं, लूट खसूट करने आए हैं। ये लोग सिर आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में लगे हैं। कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर चुनाव मिलकर चुनाव लड़ती है। उन्होंने लोगों को भाजपा और कांग्रेस को वोट न देने की शपथ भी दिलाई।”

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast