Search KhabarFast

Press ESC to close

चिन्नास्वामी भगदड़ मारे गए फैन्स के लिए RCB ने की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिवारों को देगी 25 लाख रुपये

चिन्नास्वामी भगदड़ मारे गए फैन्स के लिए RCB ने की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिवारों को देगी 25 लाख रुपये

Chinnaswamy Stadium News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) की जीत के बाद 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना को लगभग 3 महीने हो चुके हैं और इसके बाद अब आरसीबी ने भगदड़ में मारे गए लोगों की फैमिली के लिए बड़ी घोषणा की है।

आरसीबी की ओर से कहा गया है कि वह मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देगी। आरसीबी ने मारे गए फैन्स की याद में एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। इसके साथ ही आरसीबी ने मृतक फैन्स की याद में 84 दिनों तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था।

आरसीबी ने मैसेज में क्या लिखा

आरसीबी ने लिखा कि 4 जून 2025 को हमारे दिल टूट गए। उस दिन हमने आरसीबी परिवार के 11 अनमोल सदस्य खो दिए। वे सिर्फ हमारी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि हमारे शहर, समुदाय और टीम को खास बनाने वाले लोग थे। उनकी कमी हमेशा हमारी यादों में रहेगी।

आरसीबी ने लिया ये फैसला

आरसीबी ने आगे लिखा कि कोई भी मदद उस खालीपन को नहीं भर सकता, जो वे छोड़ गए हैं। लेकिन एक शुरुआत के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये देने का फैसला लिया है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं है। बल्कि करुणा, एकजुटता और निरंतर देखभाल का वादा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast