
नई दिल्ली: पके हुए केले के तो कई सारे फायदे होते है, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चे केले को खाने से भी शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। इसके साथ ही केला एक ऐसा फल है, जसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है। केले की खास बात ये है कि ये फल हर मौसम में आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा।इसलिए आज हम आपको कच्चे केले से होने वाले फायदों के बार में बताने वाले है।
कच्चे केले के फायदे
दिल को रखे हेल्दी– कच्चे केले में फाइबर अधिक होता है जिससे हार्ट डिजीज की समस्या कम रहती है। इसके अलावा, यह कालेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसे खाने से दिल हेल्दी रहता है। इसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है जो ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद– कच्चे केले का चोखा डायबिटीज के मरीज भी खा सकते है। ये शुगर कंट्रोल करता है। कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30 है और ये धीमे-धीमे पचता है। जिससे ये खून में तेजी से नहीं घुलता और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे जरूर खाना चाहिए।
कब्ज में है फायदेमंद – कच्चे केले का चोखा बॉवेल मूवमेंट सही करता है और खाना तेजी से पचाने में मदद करता है। इसे रूटीन में शामिल करने से कब्ज नहीं होता और पेट की अन्य समस्याओं भीकम होती है।
Leave a comment