Ravneet Bittu: कानूनी पचड़े में फंसे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

Ravneet Bittu: कानूनी पचड़े में फंसे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

FIR Aganist Ravneet Bittu:केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की मुश्किलें बढ़ गई है। उन पर एफआईआऱ दर्ज की गई है। बता दें कि राहुल गांधी ने अमेरिका दौरा पर सिखों को लेकर बयान दिया था। जिसके जवाब में उन्होंने राहुल गांधी को आतंकी बता दिया था। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था। अब उनके खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज कराया गया है।              

कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही धारा 129और धारा 196के तहत बेंगलुरु के हाई ग्राउंड थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

रवनीत बिट्टू अपने बयान पर कायम                      

वहीं रवनीत बिट्टू भी अपने बयान पर कामय हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे बयान पर खेद क्यों होगा। हमने पंजाब में पूरी पीढ़ी को खोया है। गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया है। मेरा दर्द बतौर एक सिख है। मैं मंत्री बाद में हूं लेकिन, एक सिख पहले हूं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के बयान का पन्नू समर्थन करता है तो अब क्या कह सकते हैं ?       

रवनीत बिट्टू का बयान       

बता दें कि अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने सिखों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या भारत में एक सिख को अपनी पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। वह एक सिख के रूप में गुरुद्वारा जा सकता है। यही लड़ाई है और यह सभी धर्मों के लिए है। उनके इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल पर सिखों को बांटने का आरोप लगाते हुए उन्हें आतंकी करार दिया था।

Leave a comment