घने जंगलों के इस गुफा में रखा गया था रावण का शव, जानें रामायण से जुड़ा ये रहस्य

घने जंगलों के इस गुफा में रखा गया था रावण का शव, जानें रामायण से जुड़ा ये रहस्य

नई दिल्ली: दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। भगवान श्रीराम ने इसी दिन अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में दशहरा यानी वियजादशम का विशेष महत्व है। इस दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस मौके पर आज मह आपको रामायण से जुड़े एख ऐसे रहस्य के बारें में बताने वाले है जिसके बारें में हर किसी को जनने की जिज्ञासा होती है।

दरअसल, ऐसा बताया जाता है कि श्रीलंका में रामायण और भगवान राम से जुड़े कई चिन्ह और सबूत आज भी मौजूद हैं। इनके बारे में हर इंसान की जानने की इच्छा होती है। श्रीलंका में स्थित स्थल भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी आज भी कई सच्चाई बयां करते हैं। नवरात्र समाप्त होने के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है जिसे विजयदशमी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। बता दें कि एक रिसर्च के मुताबिक, लगभग 50 ऐसे स्थान है जिनसे रामायण का संबंध है। इस रिसर्च में बताया गया है कि श्रीलंका में स्थित एक पहाड़ी में बनी गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित रखा गया है। यह गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में मौजूद है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था।

वहीं बताया जाता है कि रैगला के जंगलों में 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रावण का शव रखा गया है। रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है जिस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है जिसके वजह से हजारों सालों से वो वैसा का वैसा ही दिखता है।

Leave a comment