Indian Navy: कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी? जिन्होंने नए नौसेना प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार,जानें अब तक का करियर

Indian Navy: कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी? जिन्होंने नए नौसेना प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार,जानें अब तक का करियर

India New Vice Chief Of Naval Staff:वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। आर हरि कुमार के सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। अपने 40 साल से अधिक के करियर में, त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ के रूप में कार्य कर चुके हैं। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले, त्रिपाठी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे। आइए जानते हैं नए नौसेना प्रमुख के बारे में-

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी जुलाई 1985 में नौसेना में शामिल हुए। वह एक संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने INSकिर्च और INSत्रिशूल जैसे नौसेना जहाजों की कमान संभाली है। उन्होंने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INSमुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है।वह पहले नौसेना संचालन महानिदेशक और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभाल चुके हैं।

उन्होंने कहां से पढ़ाई की?

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सैनिक स्कूल, रीवा, नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़गवासला, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन जैसे संस्थानों से पढ़ाई की है। उन्होंने यूएस नेवल वॉर कॉलेज के नेवल हायर कमांड कोर्स और नेवल कमांड कॉलेज से ट्रेनिंग ली है। जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें जून 2019 में वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नत किया गया था।

इसके बाद उन्हें केरल के एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया। लगभग एक वर्ष तक वे नौसेना संचालन महानिदेशक के पद पर रहे। जिसके बाद वाघ ने फरवरी 2023 तक कार्मिक प्रमुख के रूप में काम किया। 4 जनवरी 2024 को उन्हें नौसेना स्टाफ का उप प्रमुख नियुक्त किया गया। अब उन्हें नौसेना प्रमुख का पद दिया गया है। दिनेश त्रिपाठी को अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक भी मिल चुका है।

Leave a comment