पति बना हैवान…पत्नी की हत्या कर शव के किए 200 टुकड़े, राज छुपाने के लिए पूरे शहर में फेंक दी लाश

पति बना हैवान…पत्नी की हत्या कर शव के किए 200 टुकड़े, राज छुपाने के लिए पूरे शहर में फेंक दी लाश

Crime News UK: इंग्लैंड से अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव के 200 टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उसके कुछ हिस्से को नदी में फेंक दिया और कुछ को शहर के अलग-अलग कोनों में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने गूगल पर सवालों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली और उनके जवाब भी याद कर लिए। जैसे उनका अपनी पत्नी के साथ रिश्ता कैसा था, आखिरी बार कब बात हुई थी।

1 साल तक पुलिस को करता रहा गुमराह

इंग्लैंड में घटी इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 28 वर्षीय निकोलस मैटसन की शादी 26 वर्षीय होली ब्रैमली से हुई थी। होली को उनके दोस्तों और परिवार ने आखिरी बार पिछले साल मार्च में देखा था। इसके बाद उनके बारे में किसी को कोई खबर नहीं मिली।

आखिरकार एक साल तक पुलिस को गुमराह करने के बाद निकोलस ने इस महीने पुलिस के सामने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की बात भी स्वीकार की है। हालांकि, अब तक उसने पुलिस के सामने पत्नी की हत्या की वजह नहीं कबूली है।

Google पर सर्च किए हत्या के बाद पूछे जाने वाले सवालों के जवाब

पुलिस ने बताया कि आरोपी के बयान के बाद नदी से शव के टुकड़े बरामद किये गये। आरोपियों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। उसके गूगल सर्च रिकॉर्ड से पता चला कि हत्या के बाद उसने गूगल पर बार-बार पूछे जाने वाले सभी सवाल और उससे जुड़े जवाब सर्च किए थे। मृतिका की मां ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।

Leave a comment