Ratan Tata Passed Away:रतन टाटा के निधन पर विदेशों में भी शोक की लहर, जर्मनी में कॉन्सर्ट रोक कर दी गई श्रद्धांजलि

Ratan Tata Passed Away:रतन टाटा के निधन पर विदेशों में भी शोक की लहर, जर्मनी में कॉन्सर्ट रोक कर दी गई श्रद्धांजलि

Ratan Tata Passed Away: देश के अनमोल रत्न और दिग्गज से उद्योगपति रत्न टाटा अब नहीं रहे। ये खबर बुधवार यानी 9अक्टूबर की रात जैसी ही लोगों को मिली सब गम में डूब गए। पूरा देश उनके जाने से दुखी है। उनके निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह , राहुल गांधी, गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी समेत तमाम हस्तियां उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 उनके निधन पर न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी शोक की लहर है। बता दें कि उनके निधन पर शोक प्रकट करने के लिए जर्मनी में  कॉन्सर्ट को रोक दिया गया।  कॉन्सर्ट को रोक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ये  कॉन्सर्ट किसी और का नहीं बल्कि मशहूर भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ का था।

क्या बोले दिलजीत दोसांझ?                     

रतन टाटा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि वो लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं। रतन टाटा का निधन हो गया है। हमारी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि है। आज उनका नाम लेना इसलिए जरूरी है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत मेहनत की है। अपने जीवन में उन्होंने हमेशा मेहनत की है। उन्होंने अच्छे काम किए , लोगों के काम आएं। यही जिंदगी है।

पिछले कुछ दिनों से थे बीमार 

दिलजीत ने कहा कि हम उनके जीवन से सीख सकते हैं। उनके जीवन से सीख सकते हैं कि अच्छा काम करना है खूब मेहनत करनी है। अच्छा सोचना है। अपनी जिंदगी बेदाग तरीके जीकर यहां से जाना है। बता दें कि 86 साल के रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ समय से वो बीमार चल रहे थे। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वो बिल्कुल ठीक है। चिंता करने की बात नहीं है लेकिन बुधवार यानी 9 अक्टूबर की रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Leave a comment