
Ratan Tata Passed Away: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का मंगलवार यानी 9अक्टूबर की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन के बाद देश-विदेश की बड़ी हस्तियों समेत उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दयालु स्वभाव की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसी बीच टाटा परिवार के एक सदस्य की भी चर्चा हो रही है और उनका नाम नोएल टाटा है। नोएल टाटा को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। अगर टाटा परिवार की बात करें तो रतन टाटा के बाद नोएल टाटा ही सूर्खियों में रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा से बात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर नोएल टाटा कौन हैं और टाटा परिवार के साथ उनका क्या रिश्ता है?
नोएल टाटा के बारें में जानें
बता दें कि टाटा परिवार में नोएल टाटा, रतन टाटा के शौतेले भाई हैं। आपको बता दें कि रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा की पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से हुई थी, जिनके दो बच्चे थे। जिनका नाम है रतन टाटा और जिमी टाटा। हालांकि रतन टाटा और जिमी टाटा ने शादी नहीं की। शादी के कुछ साल बाद नवल टाटा और उनकी पहली पत्नी अलग हो गए और नवल टाटा ने फिर स्विट्जलैंड की एक व्यापारी सिमोन से साल 1955में शादी की। नवल टाटा और सिमोन के बेटे हैं नोएल टाटा।
रतन टाटा के सबसे करीबी नोएल टाटा
एक रिपोर्ट के अनुसार नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी भी हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टस लिमिटेड. टाटा इन्वेस्टमेंट कॉपरेशन लिमिटेड के वर्तमान अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष पद भी संभाल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 11साल ट्रेंट लिमिटेड ते मैंनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। इसके बाद साल 2012में उन्हें ट्रेंट के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
बता दें कि नोएल टाटा ने ट्रेंट को एक स्टोर से 330 स्टोर तक पहुंचाया है। वे कंसाई नेरोलैक पेंट्स और स्मिथ्स के बोर्ड से सदस्य भी है। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार नोएडा टाटा ससेक्स यूनिवर्सिटि से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एगजीक्यूटिव प्रोग्राम भी किया है।
Leave a comment