मेष
23 सितंबर का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। व्यापार में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ
23 सितंबर को आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, वह नौकरी में अच्छा नाम बनाएंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में यदि आपको कुछ दिक्कतें आ रही थी, तो आप बदलाव की योजना बना सकते हैं।
मिथुन
23 सितंबर के दिन आपके लिए उलझने भरा होने वाला है। जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आज विद्यार्थी किसी नए कोर्स में नामाकंन करवा सकते हैं। जिसमें वह शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी यदि लंबे समय से अटकी हुई थी। तो आप अभी कुछ समय और रुक जाएं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए उलझनें भरा रहने वाला है। आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बदलाव बहुत ही सोच विचार के साथ करें। यदि आप किसी नई योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ दिक्कतें आ सकती है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको लाभ हेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के होगा। आपकी आय बढ़ने से आप खुश रहेंगे। आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर निकलेगी, जिसे देखकर लोग चौंकन्ने रहेंगे। परिवार में आपकी दी गई सलाह लोगों को अच्छी लगेगी।
तुला
आज का दिन आपके लिए दिक्कतों से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे भेट करने आ सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा खत्म होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने कामों पर पूरा फोकस रखने की जरुरत है।
वृश्चिक
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। उनके कामों से उनको सम्मान मिलने की आशंका है। आपके मित्रों की संख्या में भी बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई झगड़े होंगे।
धनु
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। नहीं तो उसमें आपको भी खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए कुछ दिक्कतों से भरा रहेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते रुक सकती है। आप अपने व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे, उसमे उतना लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जिससे आपको निराशा हाथ लगेगी।
कुंभ
23 सितंबर का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी जरूरी मामले को शांति रखकर निपटाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल बिताएंगे।
मीन
23 सितंबर का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, क्योंकि बेफिजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ नए लोगों से मेलजोल अच्छा रहेगा।
Leave a comment