Honey Singh Kidnapping Case: किडनैपिंग और मारपीट मामले मे हनी सिंह ने रखा अपना पक्ष,बोला मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे

Honey Singh Kidnapping Case: किडनैपिंग और मारपीट मामले मे हनी सिंह ने रखा अपना पक्ष,बोला मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे

Honey Singh Controversy: हनी सिंह की जिंदगी में उथल पुथल मचा है। जहां सिंगर कानूनी पचड़े में फंसें हुए हैं। हनी सिंह पर मारपीट और किडनैपिंग का आरोप लगा है। अब इस मामले में सिंगर का बयान आया है। अपने बयान में उन्होने कहा है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।  

हनी सिंह ने रखा अपना पक्ष

हनी सिंह ने अपनी सफाई सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने लिखा- मेरे और मेरी टीम के खिलाफ जो शिकायत की हुई है वह पूरी तरह से झूठी और बेसलेस है। मेरी कंपनी और शिकायतकर्ता के बीच किसी प्रकार का ना एग्रीमेंट हुआ है और न ही हमारा कोई कनेक्शन है। मैंने मुंबई में ट्राइबवाइब नाम की एक कंपनी से शो करने के लिए कांटेक्ट किया था। ये एक जानी मानी कंपनी है और इसके साथ ही बुक माई शो की सिस्टर कंपनी भी है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ मेरी लीगल टीम जल्द ही एक्शन लेगी। इन झूठे आरोपों के खिलाफ वह मानहानि का केस भी दर्ज कराएगी।  

क्या था मामला

मुंबई के विवेक ने हनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करावई थी।  विवेक ने मुंबई में फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट ऑर्गनाइज किया था। इसी कार्यक्रम में हनी परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन पैसों की गड़बड़ी के कारण विवेक ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया था। इसके बाद हनी और उनके साथियों ने विवेक को किडनैप कर मारपीट की। विवेक ने कहा कि हनी और उनके साथियों ने मुझे मुंबई के सहार में स्थित एक होटल में बंदी बनाकर रखा, यहीं उन्होंने मेरे साथ मारपीट भी की। विवेक ने इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a comment