
नई दिल्ली: रणवीर सिंह जो भी करते हैं अपने अतरंगी अंदाज में करते हैं। वह जब फिल्मों में अपने किरदार में आते हैं तो दर्शकों के दिल और दिमाग में अपनी छाप छोड़ जाते हैं। अब रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के साथ ही उन्होंने फैंस के मन में एक दिलचस्पी जगा दी है। वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और वह अनुमान लगा रहे हैं कि रणवीर, बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आएं और वहां उनके साथ वाइल्डनेस दिखाएं।
रणवीर ने वीडियो शेयर कर लिखा है, 'जंगल जंगल पता चला है कि चीजें अब काफी वाइल्ड होने वाली हैं। तो सेफ्टी गियर बांध लो क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है।' फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि मजा ही आ जाएगा जब रणवीर और बेयर ग्रिल्स साथ में आएंगे।वैसे बता दें कि,इस शो के जरिए रणवीर का डिजिटल डेब्यू होगा। रणवीर अपने मजाकिया अंदाज के साथ बेयर के साथ क्या कमाल करते हैं ये शो देखकर पता चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस शो के लिए सर्बिया गए थे।
आपको बता दें कि, बेयर ग्रिल्स डिस्कवरी चैनल के चर्चित शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ को होस्ट करने के लिए मशहूर हैं। इस शो में बेयर जंगल में एडवेंचर करते देखे जाते हैं। बता दें इस शो एक एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेयर के साथ नजर आ चुके हैं। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन और रजनीकांत भी इस शो का हिस्सा बने थे।
Leave a comment