
नई दिल्ली : बॉलीवुड के खलिबली यानी कि रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है. रणवीर सिंह आज 35 साल के हो गए है. रणवीर सिंह ने 2010 में अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद रणवीर ने कई फिल्में दी जो कि सुपरहिट रही है. रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो अपने लुक्स के चलते लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते है. चलिए आज उनके खास मौके पर जानते है उनसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें.
आपको बता दें कि, आज रणवीर सिंह का 35वां जन्मदिन है. वहीं रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरहिट हीरो में से एक है. रणवीर सिंह अक्सर अपने अटपटे लुक्स की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. रणवीर सिंह अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरते हैं. साथ ही फैंस का ये मानना भी है कि दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के ड्रेसिंग सेंस पर फिदा हैं। दीपिका पादुकोण अक्सर रणवीर सिंह की ड्रेस को कॉपी कर लेती हैं.
रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसमें अनुष्का शर्मा संग उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को इंप्रेस किया. उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था. दर्शकों ने बॉलीवुड के इस नए चेहरे का तहे दिल से स्वागत भी किया था. इसके बाद लेडीज वर्सेज रिकी बहल, लूटेरा, गोलियों की रासलीला, रामलीला, गुंडे, पद्मावत, सिंबा, गली बॉय जैसी कई शानदार फिल्मों में रणवीर सिंह ने अपना अभिनय कर फैंस का दिल जीता.
वहीं अक्टूबर 2018 में रणवीर सिंह ने क्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की थी.उनकी ये शादी इटली में काफी सीक्रेट तरीके से हुई थी. वहीं अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही एक साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे.
Leave a comment