Ayodhya Decoration: सज गई रामनगरी, 5100 कलशों से होगा पीएम का भव्य स्वागत, जानिए क्या-क्या चल रही है तैयारियां

Ayodhya Decoration: सज गई रामनगरी, 5100 कलशों से होगा पीएम का भव्य स्वागत, जानिए क्या-क्या चल रही है तैयारियां

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या सज गई है. 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. अयोध्या में 5100 कलश भी तैयार कर लिए गए है. 5100 कलशों से पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा. रामनगरी में दीवाली जैसा माहौल तैयार हो चुका है. 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को क्या तैयारियां चल रही है, आइए एक नजर ड़ालते है.

पीएम का भव्य स्वागत

देश के पीएम मोदी के स्वागत के लिए 5100 कलश तैयार किए गए है. कुछ कलशों का प्रयोग भूमिपूजन में किया जाएगा. कुछ कलशों से पीएम मोदी का काफिला गुजरेगा. यह कलश सड़क के दोनों किनारों पर रखा जाएगा. इन कलशों में दीप जलाए जाएंगे. पीएम मोदी जब अयोध्या पहुंचेंगे, तब सरयू दर्शन, पूजन, आचमन करेंगे. फिर वह हनुमानगढ़ी आएंगे और यहां हनुमानजी के दरबार में दर्शन पूजन परिक्रमा करेंगे. यहां पीएम मोदी को आशीर्वाद और मान स्वरूप साफा बांधा जाएगा साथ ही गदा सौंपा जाएगा.

पीएम मोदी का स्वागत करने वालों में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी रहेंगे. इस दौरान वो पीएम मोदी को रामचरितमानस, राम नाम का साफा देंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी अयोध्या में 3 से 4 घंटे तक रूक सकते है. पहले वह रामलला के दर्शन करेंगे और उसके बाद वह भूमिपूजन में शामिल होंगे. 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक दिन होगा. जिसे भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. अयोध्या में तैयारियों का जायजा सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार ले चुके है.

 

Leave a comment