
नई दिल्ली:शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है ये बात आपको दूसरे-तीसरे व्यक्ति के मुंह से सुन लिया होगा, लेकिन शराब पीने वालों की संख्या कम होने की बजाए बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में बिहार से सेंकड़ों लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी जिसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये तो बार हुई शराब से पीने वालों की मौत से अब बात करते हैं शराब पीने वालों से परेशान परिवार वालों की जिसमें एक परिवार इतना परेशान हो गया था उस शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात यह हैं कि हत्या पत्नी और बेटे ने की।
मामला रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के दिग्वार गांव का हैं जहां गांव के बाहर बने एक कुएं में गांव वालों को एक व्यक्ति की लाश दिखाई देती हैं जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी और अपनी जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पुलिस को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद शख्स की पहचान 55 साल के शिवनारायण कुशवाहा के रूप में हुई। फिर पुलिस की पूछताछ परिवार वालों के साथ शुरू हुई।
पूछताछ शख्स के बेटे से शुरू की गई। जिसमें उसने टालमटोली की। फिर शख्स की पत्नी से पूछताछ की गई पत्नी ने भी पुलिस के सवालों का जवाब ठीक से नहीं दिया। पुलिस को दोनों पर शक हुआ और दोनों से शख्ताई से पूछताछ की गई जिसके बाद दोनों टूट गए और सच बाहर उगल दिया।
पत्नी और बेटे ने बताया कि शिवनारायण शराब बहुत पीता था जिसके बाद घर वालों को मारता था। बहुत बार समझाने के बाद भी शिवनारायण नहीं माना फिर बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और कुंआ में फेंक आए। इसके बाद उन्होंने खुद पुलिस को शिवनारायण की गुमशुदगी लिखवाई और गांव में ये खबर फैला दी थी कि शिवनारायण गुमशुदा है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फौरन दोनों आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
Leave a comment