
नई दिल्ली: अयोध्या में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. बैठक में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे. जिसमें रामलला के शिलांयास की तारीख पर चर्चा की गई. बाद में PMO को शिलांयास की तारीख 3 अगस्त और 5 अगस्त भेजी गई. अभ शिलांयास पर आखिरी फैसला PMO करेगा. शनिवार को हुई इस बैठक में रामलला के मंदिर की ऊंचाई और निर्माण की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई. ये बैठक अयोध्या सर्किट हाउस में दोपहर तीन बजे शुरू हुई. यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली.
बता दे कि बैठक में यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि मंदिर के नक्शे में भी बदलाव किया जाएगा. अब मंदिर में 3की जगह 5गुम्बद होंगे. मंदिर की ऊंचाई भी प्रस्तावित नक्शे से अब ज्यादा होगी. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि कोरोना काल में स्थिति सामान्य हो जाए फिर मंदिर के लिए फंड एकत्र किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि 3-3.5वर्षों के अंदर मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा. बैठक में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल रहे. नृपेंद्र मिश्रा के साथ बड़े इंजीनियरों का एक दल अयोध्या में है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों को देखेगा. राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या में हैं.
इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी यहां पहुंचकर जायजा लिया था. सीएम का कहना है कि अयोध्या नगरी ने आने वालों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या नगरी के विकास के सभी काम योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से किए जाएं. यातायात की व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाए. जिससे किसी को भी किसी प्रकार की कोई सावधानी ना हो.
Leave a comment