Search KhabarFast

Press ESC to close

चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव, दोस्ती पर उठे सवाल

चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव, दोस्ती पर उठे सवाल

Rajpal Yadav In Jail: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने अपनी साल 2012 की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े एक पुराने चेक बाउंस मामले में अदालत के आदेश के बाद सरेंडर किया है। यह मामला फिल्म के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इस लोन के भुगतान के दौरान कुछ चेक बाउंस हो गए थे, जिसके बाद उन पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ और बाद में उन्हें दोषी ठहराया गया।

अंतिम याचिका हुई खारिज

कई बार समय मांगने और सुनवाई टलने के बाद आखिरकार अदालत ने उनकी अंतिम याचिका खारिज कर दी और उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया। तिहाड़ जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने भावुक बयान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई उपाय नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। इस संकट से मुझे खुद ही निपटना होगा।

दोस्ती और रिश्तों पर उठे सवाल

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। खासकर एक्स पर लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री की दोस्ती और रिश्तों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल होने लगा। उस इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में उन्हें राजपाल यादव के मुंबई स्थित घर में खाना और रहने की जगह मिली थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की चुप्पी पर सवाल

ये वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की चुप्पी पर सवाल उठाए। कई लोगों ने पूछा कि जब राजपाल यादव मुश्किल में हैं तो उनके दोस्त मदद के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे। एक यूजर ने लिखा कि राजपाल के बेस्ट फ्रेंड नवाजुद्दीन कहां हैं? क्या वो मदद नहीं करेंगे? वहीं दूसरे ने लिखा कि क्या लोग संघर्ष के दिनों की मदद भूल जाते हैं?

हालांकि, इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल राजपाल यादव कानूनी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

Disha Vakani Father Passes Away: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता-थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का आज निधन हो गया।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

Prince Narula-Rajat Dalal Controversy: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में रजत दलाल के साथ हुई जोरदार झड़प पर प्रिंस नरूला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। प्रिंस ने इस विवाद को गुंडागर्दी करार देते हुए अपनी तरफ से पूरी कहानी सामने रखी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast