T20 वर्ल्ड कप के लिए DMRC की खास तैयारी, मैच डे पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव

T20 वर्ल्ड कप के लिए DMRC की खास तैयारी, मैच डे पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग  में बदलाव

Metro Timing Change for T20:  ICC T20वर्ल्ड कप 2026की धूम भारत में शुरू हो चुकी है और दिल्ली के क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। 12फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मैच को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाओं की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए है। DMRC ने आखिरी ट्रेन की टाइमिंग को बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि मैच खत्म होने के बाद वे सुरक्षित और आसानी से घर लौट सकें। मैच शाम को शुरू होगा, इसलिए DMRC ने सभी प्रमुख लाइनों पर सेवाएं देर रात तक जारी रखने की व्यवस्था की है।

DMRC के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह विशेष व्यवस्था 12फरवरी के लिए ही लागू की जाएगी। सामान्य दिनों में आखिरी मेट्रो रात 11बजे के आसपास चलती है, लेकिन कल कई लाइनों पर यह समय बढ़ाकर 12:45 AM तक कर दिया गया है। इससे कई दर्शकों को फायदा होगा। DMRC ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है, जिसमें कहा गया है कि 'क्रिकेट मैच के दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो देर रात तक सेवाएं जारी रखेगी।'

DMRC ने विभिन्न लाइनों पर आखिरी मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है।

रेड लाइन:रिठाला से 00:15बजे, शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से 00:10बजे

येलो लाइन :समयपुर बादली से 00:20बजे, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से 23:45बजे

ब्लू लाइन :नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली से 12बजे, द्वारका सेक्टर-21से 23:45बजे

वायलेट लाइनःकश्मीरी गेट से 00:25बजे, राजा नाहर सिंह से 23:20बजे

पिंक लाइन :मजलिस पार्क और शिव विहार से 00:10बजे

मैजेंटा लाइनःजनकपुरी से 00:30, बॉटेनिकल गार्डन से 00:45बजे

ग्रे लाइन :द्वारका से 01:30बजे, ढासां बस स्टैंड से 01:15बजे

स्टेडियम पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन

बता दें, अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली गेट के पास स्थित है। निकटतम मेट्रो स्टेशन हैं:

दिल्ली गेट (वायलेट लाइन)

ITO (वायलेट लाइन)

ट्रैफिक और सुरक्षा सलाह

मैच के दिन दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्टेडियम के आसपास के इलाकों में वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। दर्शकों को सलाह है कि वे मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। यह पहली बार नहीं है जब DMRC ने क्रिकेट मैचों के लिए ऐसी व्यवस्था की है। पहले भी IPL और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान मेट्रो सेवाओं को बढ़ाया गया था। मालूम हो कि T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका द्वारा सह-मेजबानी किया जा रहा है और दिल्ली में यह मैच फैंस के लिए एक बड़ा आकर्षण है। DMRC का यह कदम क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा बढ़ाएगा

Leave a comment