Search KhabarFast

Press ESC to close

कपिल शर्मा ने साझा की जिंदगी की चुनौतियां, बताया 36 साल की उम्र में कैसे किया डिप्रेशन का सामना

कपिल शर्मा ने साझा की जिंदगी की चुनौतियां, बताया 36 साल की उम्र में कैसे किया डिप्रेशन का सामना

Kapil Sharma Depression: अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी कभी आसान नहीं रही। शुरुआती सफलता, व्यक्तिगत नुकसान और सार्वजनिक आलोचना के बीच उन्होंने कई मुश्किल दौर देखे, जो उनके करियर को खत्म कर सकते थे। लेकिन हर बार कपिल ने हार नहीं मानी और मुश्किलों के बावजूद वापसी की। हाल ही में ETimes को दिए इंटरव्यू में कपिल ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव और हर पड़ाव के महत्व के बारे में खुलकर बताया।

2004 में पिता का निधन

कपिल ने कहा कि हर फेज़ का अपना अलग आकर्षण था और भी बचपन अलग था। जब मेरे पिता थे, वो समय अलग था। 2004 में उनके निधन के बाद जिंदगी पूरी तरह से पटरी से उतर गई। फिर मुझे टीवी पर दूसरा मौका मिला और मैं वापस ट्रैक पर आ गया। 36 साल की उम्र में डिप्रेशन ने मुझे पूरी तरह नीचे गिरा दिया। लोग कहने लगे कि ‘वो खत्म हो गया।’ फिर मेरी शादी हुई। फिर मेरा शो वापस आया और मैंने 300 से ज्यादा एपिसोड किए।”

अतीत कभी नहीं बदलता- कपिल

उन्होंने अपने पिता को हर दिन याद करने की बात भी शेयर की। कपिल ने कहा कि अतीत कभी नहीं बदलता। जो लोग चले गए, वो वापस नहीं आएंगे। जब मैंने The Great Indian Laughter Challenge सीजन 3 का ट्रॉफी जीती और 10 लाख का चेक मिला, मैं रो पड़ा सोचकर, अगर मेरे पापा आज होते तो कितने खुश होते। जब मेरा शो शुरू हुआ, मैं रात 9 बजे अपने घर के बाहर खड़ा रहता और हर घर में टीवी खुला होता। लोगों की हंसी सुनकर मैं सोचता कि अगर पापा होते तो कितने खुश होते। मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं, लेकिन कुछ पल ज्यादा चोट पहुंचाते हैं।”

गायकी के सपने को लेकर आए थे मुंबई

कपिल ने अमृतसर से मुंबई अपनी गायकी के सपने को लेकर कदम रखा था। लेकिन 2007 में The Great Indian Laughter Challenge के तीसरे सीजन जीतने के बाद उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम बनाया। इसके बाद उन्होंने Comedy Circus जीता और 2013 में अपने प्रोडक्शन हाउस K9 Productions के तहत Comedy Nights with Kapil शो शुरू किया।

आज कपिल शर्मा भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल कॉमेडियनों में से एक हैं। उनके करियर की कहानी संघर्ष, हिम्मत और हर कठिनाई के बावजूद उठने की मिसाल है। उनके अनुभव दर्शकों और नए कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

T-सीरीज फाउंडर गुलशन कुमार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र निधन

Darshan Kumar Passed Away: संगीत जगत इन दिनों दुखों में डूबा हुआ है। महज सात दिन पहले लेजेंडरी गायिका आशा भोसले (92) के निधन ने पूरे देश को शोक में डुबोया था, उसी सदमे से उबरने का मौका भी नहीं मिला कि T-सीरीज परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। T-सीरीज के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में निधन हो गया।

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के गाने ने मचाया तहलका, दोनों की केमेस्ट्री ने लगाई आग!

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना 'लइका नियन राजा करस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

दृश्यम 2 के डायरेक्टर के घर आई नन्ही खुशी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने दिया बेटी का हुआ जन्म

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शिवालिका ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें