New President of BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार, राजीव शुक्ला को BCCI का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। जो 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। बिन्नी का कार्यकाल 19 जुलाई 2025 को समाप्त हो जाएगा है, क्योंकि बीसीसीआई के अनुसार, कोई भी पदाधिकारी 70 वर्ष की आयु के बाद पद पर नहीं रह सकता। और बिन्नी 70 वर्ष के हो चुके हैं।
राजीव शुक्ला का क्रिकेट में अनुभव
राजीव शुक्ला लंबे समय से भारतीय क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं और इससे पहले 2018 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा, वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं। एक अनुभवी राजनेता और पूर्व पत्रकार होने के नाते, राजीव शुक्ला का क्रिकेट अनुभव उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदार बनाता है। खबरों के अनुसार राजीव शुक्ला सितंबर 2025 में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं। जिसके बाद वह पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।
राजीव शुक्ला के सामने BCCI को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने की चुनौती होगी। उनके अनुभव को देखते हुए, क्रिकेट प्रशंसकों और जानकारों को उम्मीद है कि वह क्रिकेट प्रशासन में स्थिरता और नवाचार लाएंगे। बीसीसीआई की एजीएम में नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे। जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के लिए भारत के प्रतिनिधि का चयन शामिल हो सकता है।
रोजर बिन्नी के उपलब्धियां
रोजर बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जीते। इसके अलावा, महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत भी उनके कार्यकाल की एक अहम उपलब्धि रही।
BCCI में यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय शुरू कर सकता है। राजीव शुक्ला की संभावित नियुक्ति से बोर्ड को एक अनुभवी नेतृत्व मिलेगा, जो भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। क्रिकेट प्रेमी इस बदलाव का बेसब्री से इंतहार कर रहें हैं।
Leave a comment