
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान अपने नए गाने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। 20जून को स्वरूप खान का नया गाना ‘बालम’यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। जिसके बाद इस गाने ने राजस्थान के साथ-साथ पूरे देश में धूम मचा दी है। अब तक इस गीत को 7लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने को काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है।
यह गाना राजस्थानी भाषा में गाया गया है। जिसको काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है। यह गाना स्वरूप खान ने ही लिखा है। साथ ही इसे गाया भी है। अमोल डांगी ने इस मस्ती भरे गाने को म्यूजिक दिया है और अभिषेक ने मिक्स किया है। यूट्यूब पर इस गीत को सभी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने को लेकर स्वरूप खान ने कहा कि किसी भी पार्टी और शादी में डीजे पर राजस्थानी गाना नहीं चलाया जाता है। जिसके बाद उन्होंने सोचा क्यों ना एक ऐसा गाना बनाया जा जाए, जो डीजे पर लोगों की पहली पंसद बन जाए। साथ ही वह गाना भारत के साथ पूरे विश्व में सुना जा सके। ताकि विदेशों में भी पार्टी-डीजे पर राजस्थानी गाना बजे। सिंगर ने बताया कि, इस तरह बालम गीत बनकर तैयार हुआ। इस गीत को हमने में शूट किया और विदेशी बालाओं को गोविंद ने कोरियोग्राफ किया है। इस गीत के निर्देशक अचिंत बंसल है। प्रोड्यूस शिवम कुकरेजा ने किया है। स्वरूप खान ने भी पहली बार इस गीत में डांस स्टेप्स किए है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान जैसलमेर के बइया गांव के रहने वाले है। अपने पिता की तरह लोक गायकी में महारत हासिल की। इनके चाचा अनवर खान बइया को गायकी में पद्मश्री मिला है। स्वरूप खान कहते हैं कि गायकी मेरे खून में है और इंडियन आइडल से सफर शुरू किया था जो आज यहां तक पहुंचा। इस दौरान पीके फिल्म में ठरकी छोकरो, पद्मावत में घूमर ने उनको काफी प्रसिद्धि दी। अब वे बॉलीवुड में जम गए हैं और जैसलमेर का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बॉलीवुड कई फिल्मों में गाना गाया है।
Leave a comment