
Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में SIभर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में SOGने बड़ा खुलासा किया है। SOGके मुताबिक SIभर्ती परीक्षा का टॉपर पेपर लीक के जरिए SIबन गया था। SOGने अब तक 15 ट्रेनी SIको हिरासत में लिया है। वहीं SOGका कहना है कि इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि पेपर लीक में पूर्व मंत्री का हाथ है। किरोड़ी लाल ने आज SOGएडीजी वीके सिंह से मुलाकात की।
पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 की परीक्षा देकर चयनित हुए ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। SIभर्ती 2021 के टॉपर नरेश खिलेरी समेत 15 ट्रेनी SIको हिरासत में लिया गया। सभी को SOGमुख्यालय ले जाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। आज मंगलवार को SOGSIभर्ती 2021 मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
भर्ती रद्द होने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी SOGअधिकारियों से मिलने पहुंचे हैं। उधर, आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता का कहना है कि SOGहमसे जो भी जानकारी मांगेगी हम देंगे, इसके अलावा और कुछ कहना उचित नहीं होगा।
अलग अलग जिलों से पकड़े गए ट्रेनी SI
SOGटीम सोमवार सुबह राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंची। आरपीए निदेशक से अनुमति लेने के बाद 12 ट्रेनी उपनिरीक्षकों को हिरासत में लिया गया। उधर, SOGकी अन्य टीमों ने किशनगढ़ ट्रेनिंग सेंटर, भीनमाल और गुड़ामालानी से एक-एक ट्रेनी SIको हिरासत में लिया। आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे 25 सब इंस्पेक्टर भी संदिग्ध पाए गए हैं। SOGसभी संदिग्ध उपनिरीक्षकों के दस्तावेजों की जांच कर रही है।
जगदीश विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद हरकत में आई SOG
SOGने हाल ही में पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई को गिरफ्तार किया था। विश्नोई ने पिछले 19 साल में दर्जनों प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक किए हैं। वह पिछले तीन साल से जेईएन भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहा था। जब जगदीश को गिरफ्तार किया गया तो SOGको सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर में हुई धांधली के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद SOGने एक के बाद एक 15 ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में ले लिया। इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
Leave a comment