एक फिर बुरे फंसे क्रिकेटर यश दयाल, जयपुर में दर्ज हुआ रेप केस

एक फिर बुरे फंसे क्रिकेटर यश दयाल, जयपुर में दर्ज हुआ रेप केस

नई दिल्लीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर जयपुर में एक और रेप का केस दर्ज हुआ है। एक 19 वर्षीय युवती ने सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज कराई, जिसमें आरोप है कि यश दयाल ने क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर दो साल तक उनका यौन शोषण किया। एक बार फिर गेंदबाज यश दयाल बुरे फंसने वाले है।  

युवती का दावा है कि जब वह नाबालिग (17 वर्ष) थी, तब यश ने पहली बार उनका शोषण किया, और IPL 2025 के दौरान जयपुर के सितापुरा क्षेत्र के एक होटल में भी ऐसा हुआ। इस मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, क्योंकि पहला शोषण तब हुआ जब युवती नाबालिग थी। युवती ने बताया कि क्रिकेट के टिप्स देने के बहाने यश दयाल ने बुलाया था। उसके बाद उसके साथ शोषण किया।  

इससे पहले, जुलाई 2025 में गाजियाबाद में एक अन्य महिला ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण का आरोप लगाया था, जिसके लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है, और SHO अनिल जायमन के अनुसार, युवती क्रिकेट के जरिए यश के संपर्क में आई थी। यदि यश दोषी पाए जाते हैं, तो POCSO एक्ट के तहत सख्त सजा हो सकती है।

आरसीबी की खिताबी जीत का हिस्सा थे यश दयाल

आपको बता दें कि यश दयाल में 2025 के आपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 5 मैचों में 13 विकेट लिए थे। इसके साथ ही 2022 में टीम इंडिया के सदस्य भी रहे हैं। वहीं, यश दलाल घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हैं।   

 

Leave a comment