Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में कलयुगी मां ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी को नींद में सुलाकर फेंका आनागगर झील में फेंक दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के बनारस की रहने वाली अंजली उर्फ प्रिया सिंह अपने पति को छोड़ अजमेर के दाता नगर में अलकेश गुप्ता के साथ लिवइन रिलेशनशिप रहती है। महिला ने अपनी तीन साल की बेटी मारकर आनासागर में झील में फेंक दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मासूम बेटी की जान लेने वाली मां को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूछताछ अंजली ने बताया कि उसने पहले बेटी को गोद में सुलाया, फिर झील में फेक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अंजलि ने देर रात करीब दो बजे अकलेश गुप्ता को फोन करके बुलाया। यह दोनों यूपी के रहने वाले थे।
पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस अधिकारी रूद्र शर्मा ने कहा कि मंगलवार की देर रात करीब चार बजे बाद बजरंग गढ चौराहे के निकट एक महिला पुरूष को देखकर संदेह हुआ तो उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया। महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी तीन साल की बेटी गुम हो चुकी है और वे उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को साथ लेकर अभय कमांड सेन्टर से सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू किया तो पता लगा कि मंगलवार की रात दस बजे से डेढ़ बजे तक महिला के साथ उसकी बच्ची थी। जिसके बाद संदेह होने पर पुलिस ने फिर सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि महिला पुरानी आनासागर चौपाटी पर गई थी। यहां उसने अपनी बच्ची को रात डेढ़ बजे बाद झील में धक्का दे दिया।
Leave a comment