Search KhabarFast

Press ESC to close

राजभवन के नाम में क्यों किया गया बदलाव? ब्रिटिश शासन में कहा जाता था गर्वनर हाउस, जानें इसका नया नाम

राजभवन के नाम में क्यों किया गया बदलाव? ब्रिटिश शासन में कहा जाता था गर्वनर हाउस, जानें इसका नया नाम

Raj Bhavan Name Changed: ब्रिटिश शासन काल में राज्यों में तैनात गर्वनर्स के घर को गर्वनर हाउस कहा जाता था। इसके बाद जब देश को आजादी मिली तो इन्हें  राजभवन कहा जाने लगा। वहीं, अब इन राजभवनों के नाम को लोकभवन किए जा रहे हैं। इस बदलाव में क्या क्या बदलेगा? साथ ही ये भी जानें कि किसके आदेश पर ये बदलाव हो रहा है? राज्य सरकारों की इसमें क्या भूमिका है? हालांकि कहा ये जाता है कि आजादी के बाद पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने इनका नाम राजभवन रखा, लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

नवंबर में जारी हुआ था आदेश

भारत में राज्यपाल के राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन किया जा रहा है। इस बदलाव की वजह राजभवन को जनता के करीब लाना है। केंद्र सरकार का कहना है कि राजभवन से कोलोनियल प्रतिध्वनि जाहिर होती है। सरकार चाहती है कि ये भवन आम जनता के लिए खुला और मानवीय बने। इसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल से हुई है, जहां कोलकाता और दार्जिलिंग के राजभवन का नाम लोकभवन में बदल दिया गया।

इसे सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश और देश के राज्यपाल सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर पूरे देश में लागू किया गया। दूसरे राज्यों में भी राजभवन का नाम अब लोकभवन हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर को इस आशक को लेकर आदेश जारी किया था।

आठ में बदल चुके नाम

आठ राज्यों ने अब तक ऐसा कर दिया है। ये प्रक्रिया देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी। जिन राज्यों ने इसे लागू कर दिया है, उसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु​, केरल​, असम​, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात​ और त्रिपुरा​ शमिल हैं। इसके अलावा, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में उपराज्यपाल के राज निवास का नाम लोक निवास कर दिया गया है। वहीं, बचे हुए राज्यों में प्रक्रिया चल रही है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast