
आने वाले समय में रेलवे के यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर अब बेवजह घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार नहीं करना होगा।
यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि यात्रियों को ट्रेनों के बारे में वह रियल टाइम अपडेट्स उपलब्ध कराएगा।
सर्दी के मौसम ने दस्तक देने के साथ ही ट्रेनों और विमानों का विलंब होना शुरू हो जाता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण देशभर में ट्रेनों तथा विमानों के विलंब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसलिए यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे एसएमस के माध्यम से यात्रियों को उनके ट्रेन की रियल टाइम जानकारी देगा।
रेल यात्रियों को जल्द ही इस तरह के मेसेज मिलने शुरू हो जाएंगे, अगर उनकी ट्रेन को एक घंटे से अधिक का विलंब होता है। रेलवे की इस एसएमएस सेवा से यात्रियों को काफी फायदा होगा। अगर ट्रेन को एक घंटे का विलंब होता है तो उस ट्रेन के तमाम यात्रियों को एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा।

Leave a comment