Search KhabarFast

Press ESC to close

'कूड़े के ढेर के पास सोने को मजबूर...', दिल्ली एम्स की असुविधाओं को लेकर जेपी नड्डा और आतिशी को राहुल गांधी का पत्र

'कूड़े के ढेर के पास सोने को मजबूर...', दिल्ली एम्स की असुविधाओं को लेकर जेपी नड्डा और आतिशी को राहुल गांधी का पत्र

Rahul Gandhi On Delhi Aiims Facilities: दिल्ली एम्स की सुविधाओं के अभाव को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी चिंता जताई है। इसके लिए राहुल गांधी ने आज सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली एम्स आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए बेहतर सुविधा देने की मांग की है। बता दें, उन्होंने बीते गुरुवार को एम्स के बाहर मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की थी।

दिल्ली एम्स की सुविधाओं पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स आने वाले मरीजों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है। क्योंकि मैंने पिछले दिनों देखा कि ठिठुरती ठंड में ये लोग मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने को मजबूर हैं। एक ऐसी जगह जहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न शौचालय की। आसपास कूड़े-कचरे का भी ढेर लगा रहता है।

उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का दिल्ली-एम्स आना यह भी दिखाता है कि लोग जहां रहते हैं वहां उन्हें सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

तत्काल उठाए जाए कदम

राहुल गांधी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे पत्र का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस मानवीय संकट को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे। इसके साथ ही आशा है कि केंद्र सरकार अगामी बजट में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के तंत्र को मज़बूत करने के लिए ठोस पहल करेगी तथा उसके लिए ज़रूरी संसाधनों को बढ़ाएगी।

राहुल गांधी ने उठाया सवाल

बता दें, बीते गुरुवार को राहुल गांधी ने एम्स और उसके आसपास के इलाकों का दौरा किया था। इसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था। दिल्ली एम्स की सुविधाओं के अभाव को देखते हुए राहुल ने सवाल उठाया। उनका कहना है कि बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली हैं?  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें