Search KhabarFast

Press ESC to close

राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से गायब, BJP सांसद ने AAP सरकार पर लगाए बदले की राजनीति का आरोप

राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से गायब, BJP सांसद ने AAP सरकार पर लगाए बदले की राजनीति का आरोप

Punjab Voter List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से अपना नाम हटाने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चड्ढा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि उनके नाम को जानबूझकर वोटर लिस्ट में “स्थानांतरित” यानी शिफ्टेड दिखाया गया है। राघव चड्ढा ने कहा कि वह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका वोटर पंजीकरण मोहाली में है। इसके बावजूद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम हटाकर उन्हें “स्थायी रूप से स्थानांतरित” बताया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस अधिकारी ने उनके नाम को शिफ्टेड की श्रेणी में डाला।

BJP सांसद ने लगाया आरोप 

चड्ढा ने कहा कि अभी यह अंतिम वोटर लिस्ट नहीं है और चुनाव आयोग की प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कर नाम को दोबारा शामिल कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह इस प्रक्रिया के जरिए अपना नाम ठीक कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, BJP सांसद ने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य गलती नहीं बल्कि राजनीतिक दबाव का मामला है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में बदलाव करने से लेकर जांच तक की प्रक्रिया में पंजाब सरकार के अधिकारी शामिल होते हैं और उन पर सरकार का दबाव हो सकता है।

आप ने खारिज किया आरोप

राघव चड्ढा ने अपने आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने को भी इस मामले से जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP छोड़ने वाले नेताओं को पंजाब सरकार और प्रशासनिक मशीनरी के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने चड्ढा के आरोपों को खारिज कर दिया है। AAP ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने का काम चुनाव आयोग करता है, इसमें पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। पार्टी ने आरोप लगाया कि चड्ढा अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए AAP और पंजाब सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

AAP ने क्या कहा?

AAP ने यह भी दावा किया कि राघव चड्ढा दिल्ली में रह रहे हैं और अगर उन्होंने अपना वोटर पंजीकरण बदलना था तो यह उनकी जिम्मेदारी थी। पार्टी ने कहा कि अगर दिल्ली में वोटर रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई गलत प्रक्रिया अपनाई गई है तो उसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, राघव चड्ढा का नाम पंजाब की उन मतदाता सूची से हटाए गए लोगों में शामिल है, जिनके बारे में “अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट” जैसी श्रेणियां दर्ज की गई हैं। उनके नाम के सामने “स्थायी रूप से स्थानांतरित” लिखा गया है। पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 20.66 लाख नाम हटाए गए हैं। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 13 अगस्त से 12 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

Also read: Punjab Farmers Protest: चंडीगढ़-पंजाब सीमा पर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, सरकार के जवाब का इंतजार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast