Search KhabarFast

Press ESC to close

Qatar Navy Officers: मौत की सजा पाए भारत के 8 पूर्व नेवी अफसरों के लिए राहत की खबर, कतर की अदालत ने स्वीकार की याचिका

Qatar Navy Officers:  मौत की सजा पाए भारत के 8 पूर्व नेवी अफसरों के लिए राहत की खबर, कतर की अदालत ने स्वीकार की याचिका

Qatar Navy Officers: भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, कतर कोर्ट ने बीते महीने 26 अक्टूबर को भारत के आठ पूर्व नेवी कर्मियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। जिसके खिलाफ भारत ने एक याचिका दायर की थी जिसे कतर के कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब जल्द ही इस मामले की सुनवाई होगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपील कुछ दिनों बाद स्वीकार की गई है। इस मामले की पहली सुनवाई 23 नवंबर को हुई जिसमें अदालत ने अपील को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई की तारीख जल्दी ही तय की जाएगी। गौरतलब है कि कतर की अदालत ने भारत के आठ पूर्व नेवी अधिकारियों को 26 अक्टूबर को  मौत की सजा सुनाई थी।

2022 में किया गया था गिरफ्तार

गिरफ्तार भारतीयों की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश के रूप में हुई थी। ये सभी पूर्व नेवी कर्मचारी दोहा स्थित डहरा ग्लोबल के कर्मचारी थे और इन्हें जासूसी के आरोप में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

भारत ने बताया चौंकाने वाला फैसला

वहीं भारत ने इस फैसले को बेहद चौंकाने वाला बताया था और इस मामले पर कतर के साथ बातचीत के लिए सभी राजनयिक चैनलों को एक्टिव किया है। मंत्रालय ने इस फैसले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा था कि, "हम मौत की सजा के फैसले से गहरे सदमे में हैं और विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं, और हम सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम को दिखाया ठेंगा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थिति की स्पष्ट

US-Iran War:ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की ओर से ईरान को 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का अल्टीमेटम दिया गया है लेकिन, ईरान ने अमेरिका की धमकी को खारिज कर दिया है।

2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की धमकी, पाकिस्तान के नए हथियार से मचा हड़कंप

Pakistan New Weapon: पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल क्षमता को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए संभावित खतरा बताया गया है,

US-Iran War:मौत के मुंह से निकला अमेरिकी पायलट! भारी गोलीबारी के बीच ईरान से किया गया रेस्क्यू

US-Iran War:कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार अमेरिका ने उस पायलट को खोज निकाला है, जो ईरान के द्वारा F-15E विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गया था। हांलाकि, यह बचाव अभियान किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast