PWD विभाग ने दिल्ली सीएम आवास पर जड़ा ताला, हैंडओवर को लेकर हुआ था विवाद

PWD विभाग ने दिल्ली सीएम आवास पर जड़ा ताला, हैंडओवर को लेकर हुआ था विवाद

PWD Action On Delhi CM House: दिल्ली में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। PWD विभाग ने दिल्ली सीएम आवास को सील कर दिया है। आवास के गेट पर विभाग ने ताला लगा दिया है। अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने जाने के बाज इस सरकारी आवास को खाली कर दिया गया था। वहीं नए मुख्यमंत्री आतिशी इसमें शिफ्ट हो गई थीं। अब आवास को खाली करने और हैंडओवर करने को लेकर विवाद हो गया है।  

इसके साथ ही दिल्ली विजिलेंस डिपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के दो सेकशन ऑफिसर और अरविंद केजरीवाल के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी को हैंडओवर लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पीडब्लूडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने कहा कि उपराज्यपाल के निर्देश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान सीएम आवास ने निकाल दिया गया है।            

भाजपा ने सील करने की मांग की थी                           

वहीं, आम आदमी पार्टी ने पहले भी आरोप लगया था कि अधिकारी भाजपा के दवाब में आकर सीएम आवास आतिशी को आवंटित नहीं कर रहे हैं। ये आवास 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर बंगले पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया और इसे सील करने की मांग की थी।

भाजपा ने आरोप लगया था कि बंगला लोक निर्माण विभाग को नहीं सौंपा गया था। इसकी चाबियां अभी भी केजरीवाल के पास है। हालांकि आप नेता संजय सिंह ने आरोप को खारिज कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था। वहीं विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बंगले की चाबियां पीडब्ल्यूडी विभाग को क्यों नहीं सौंपी। इसके बजाय आतिशी को सौंप दी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को बंगले को सील करने का आग्रह किया था। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर अवैध रुप से कब्जा करने का आरोप लगाया।

सीएम आवास में शिफ्ट हो गईं थी आतिशी                                

बता दें कि आतिशी सोमवार यानी 7 अक्टूबर को अपने सामान के साथ उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित बंग्ले में शिफ्ट हो गई थीं। इस मकान में अरविंद केजरीवाल लगभग 10 सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आवास को खाली कर दिया था। वहीं बुधवार यानी 9 अक्टूबर को आप सांसद संजय ने भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगले को हड़पने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगला के परिसर में मौजूद मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय को खाली करा दिया गया है।

Leave a comment